Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं चुपके से...', शादी की खबरों पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, कहा- 'क्या बड़ी बात है?'

    Updated: Fri, 22 May 2026 03:38 PM (GMT+05:30)

    कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पहली बार अपनी शादी से जुड़ी अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। उन्हें मंगलसूत्र पहने हुए देखा गया था। ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कंगना रनौत ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का हालिया लुक फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। वह मुंबई में मंगलसूत्र पहने स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का ये लुक देखकर चारों ओर ऐसी चर्चा होने लगी कि एक्ट्रेस ने क्या शादी कर ली है।

    सोशल मीडिया पर शादी की चल रहीं अफवाहों के बीच आखिरकार कंगना रनौत ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। कंगना ने बताया कि उन्होंने शादी की है या नहीं। 

    शादी की खबरें पर कंगना का रिएक्शन

    कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं हर दिन शहर या आस-पास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप के साथ यह अचानक से एक तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं। लेकिन एक शादीशुदा महिला वाले लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स तो हर तरह के रोल निभाते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी।"

    Kangana Ranaut

    हीटवेव को लेकर भड़कीं कंगना

    कंगना रनौत ने एक और पोस्ट के जरिए हीटवेव में शूटिंग को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, "न्यूज एंकर अपने AC स्टूडियो से बाहर के तापमान और लू के बारे में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन हमारे जैसे लोगों का क्या, जो बाहर, ढेर सारी एक्स्ट्रा लाइट्स और बंद जगहों के बीच शूटिंग कर रहे हैं? हा हा, दोस्तों शिकायत करना बंद करो। जिंदगी तब तक ही बेहतरीन है, जब तक वह आपको चुनौती देती है। तभी आप जिंदा महसूस करते हैं। अगर यह आसान और पहले से पता चलने वाली हो जाए, तो यह मौत जैसी ही है।"

    यह भी पढ़ें- सिनेमा का भाग्य बदलने आ रहीं कंगना रनौत, Bharat Bhhagya Viddhaata की रिलीज डेट हुई आउट

    किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं कंगना?

    कंगना रनौत के पास कई फिल्में हैं। वह इन दिनों तनु वेड्स मनु 3, क्वीन 2 समेत कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। वह पॉलिटिकल थ्रिलर भारत भाग्य विधाता में भी मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'दूल्हा कौन है...' Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र-हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं एक्ट्रेस