'दूल्हा कौन है...' Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र-हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं एक्ट्रेस
कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देखकर उनकी गुपचुप शादी की अफवाहें उड़ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्ह ...और पढ़ें
-1779418000300_m.webp)
HighLights
कंगना रनौत मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों में दिखीं
क्या एक्ट्रेस ने कर ली गुपचुप शादी?
अभिनेत्री ने हाल ही में राजनीति में प्रवेश किया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और राजनेता बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कंगना के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां नजर आ रही हैं। ऐसे में इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है?
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने कंगना का एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह बॉडीगार्ड्स से घिरी हुई घर से बाहर निकलकर कार में बैठ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री हल्के गुलाबी रंग के सूट सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां पहनी हुई हैं। कंगना ने पैपराजी को देखकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी से शादी...' Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास, फर्जी कमेंट पर भड़कीं 'क्वीन'
फैंस ने कमेंट्स में पूछे सवाल
अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस सवाल करने लगे। एक ने लिखा, 'मंगलसूत्र? कंगना की शादी हो गई?' दूसरे ने लिखा, 'शायद वह शूटिंग कर रही थीं।' जहां कुछ लोग कंगना के गुपचुप शादी करने का अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं, कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। कुछ का तो यह भी दावा है कि कंगना का यह शादीशुदा लुक उनकी अगली फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए है, या हो सकता है कि वह 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हों। इस फिल्म को 'क्वीन फॉरेवर' नाम से बनाया जा रहा है।
कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली क्या? 🤨
— Rahul Kumar (@MukAn_X) May 21, 2026
गले में मंगलसूत्र जैसा कुछ पहना हुआ दिख रहा है।
दूल्हा कौन है? pic.twitter.com/wz0NYdZFIZ
क्या किसी फिल्म की शूटिंग कर रही कंगना?
रिपोर्ट्स की मानें तो, कंगना ने मुंबई में 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म राजनीति में सक्रिय रूप से कदम रखने के बाद बॉलीवुड में उनकी बड़ी वापसी होगी। कंगना ने 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़कर आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने यह सीट जीती और तब से चुनिंदा फिल्म परियोजनाओं के साथ-साथ अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
View this post on Instagram
कंगना की फिल्म 'क्वीन' 2014 में रिलीज हुई थी। इसे उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक माना जाता है। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी-ड्रामा में कंगना ने रानी मेहरा का किरदार निभाया था, जो दिल्ली की एक सीधी-साधी लड़की है, उसका मंगेतर विजय (राजकुमार राव ) शादी से ठीक पहले शादी तोड़ देता है।
यह भी पढ़ें- सिनेमा का भाग्य बदलने आ रहीं कंगना रनौत, Bharat Bhhagya Viddhaata की रिलीज डेट हुई आउट