Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan ने प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दिया रिव्यू, बदले में एक्ट्रेस से मिला ऐसा जवाब

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 15 May 2023 04:55 PM (IST)

    Hrithik Roshan Review Priyanka Chopra Citadel प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उनकी फिल्म का हाल ही में कृष एक्टर ऋतिक ...और पढ़ें

    Hrithik Roshan Review Priyanka Chopra Amazon Prime Video Series Citadel Actress Replied/Instagram
    Hrithik Roshan Review Priyanka Chopra Amazon Prime Video Series Citadel Actress Replied/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan Review Priyanka Chopra Citadel: इंडिया से लेकर दुनियाभर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बयानों के साथ-साथ अपनी नई वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी चर्चा में है।

    रिचर्ड मैडेन स्टारर ये सीरीज 28 अप्रैल 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। सीरीज को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार तो मिला ही, लेकिन वरुण धवन से लेकर सामंथा रुथ प्रभु जैसे सितारे भी प्रियंका चोपड़ा के जबरदस्त एक्शन की तारीफ करते हुए नहीं थके।

    अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार ऋतिक रोशन ने सिटाडेल देखने के बाद इसका रिव्यू किया।

    ऋतिक ने प्रियंका की सीरीज 'सिटाडेल' का किया रिव्यू

    हाल ही में ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' देखी। देसी गर्ल की विदेशी सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के अभिनय को देखने के बाद ऋतिक रोशन इसे एक प्राउड का पल बताया। फाइटर एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सिटाडेल का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "प्रियंका को सिटाडेल में देखना एक बेहद ही शानदार सरप्राइज है।

    अविश्वसनीय काम किया है। इसके अलावा भी ये एक बहुत ही एंटरटेनिंग शो है। शानदार डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले है। प्रियंका चोपड़ा इस बार तो तुमने कमाल ही कर दिया है। मुझे तुम पर बहुत ही गर्व है।"

    प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक के रिव्यू का दिया ऐसा जवाब

    ऋतिक रोशन की इस स्टोरी को प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनका धन्यवाद किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी स्टोरी को रिपोस्ट करते हुए लिखा, "थैंक यू माय फ्रेंड"। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने एक साथ कई सफल फिल्मों में काम किया है। ये दोनों कृष की सीरीज और अग्निपथ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

    प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'लव अगेन' में नजर आएंगी, उनकी ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उनके पति निक जोनस भी कैमियो कर रहे हैं। इसके अलावा वह जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा अगर बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। 

    खबरें और भी