Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan Pics: फैमिली संग ऋतिक रोशन ने किया गणपति विसर्जन, गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी आईं नजर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 10:03 AM (GMT+05:30)

    Hrithik Roshan Ganpati Visarjan Pics डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर फिल्म कलाकार ऋतिक रोशन आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

    सामने आईं ऋतिक रोशन के गणपति विसर्जन की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)
    सामने आईं ऋतिक रोशन के गणपति विसर्जन की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन ने शेयर कीं गणपति विसर्जन की लेटेस्ट फोटो
    2. फैमिली संग फाइठर एक्टर ने किया गणपति विसर्जन
    3. गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी ऋतिक संग आईं नजर

     नई दिल्ली जेएनएन: Fighter Actor Hrithik Roshan Ganpati Visarjan Latest Pics: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार ऋतिक रोशन शानदार अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर देखा जाता है कि 'वॉर' फिल्म कलाकार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस भी ऋतिक के बारे में लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

    इस बीच ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें 'फाइटर' एक्टर अपने परिवार के साथ गणपति विसर्जन के करते दिखाई दे रहे हैं।

    ऋतिक रोशन ने शेयर कीं गणपति विसर्जन की लेटेस्ट फोटो

    शनिवार सुबह ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। ऋतिक की इन फोटो को देख ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया को पूरा किया है। ऋतिक रोशन की इन फोटो में उनके साथ उनके पिता और दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    दूसरी ओर 'सुपर 30' कलाकार की बहनें भी इस गणपति विसर्जन प्रक्रिया में अपने भाई का साथ देती हुईं दिखाई दें रही हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस खास मौके पर अभिनेता की फैमिली के साथ मौजूद रही हैं। पोस्ट की स्लाइड को आगे बढ़ाने पर आप पाएंगे कि किस तरह से ऋतिक रोशन ने अपने घर पर ही गणपति विसर्जन को पूरा किया है।

    इस इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा है-''गणपति बप्पा मोरया, हमारे घर, दिल को खुशी और मोदक से भरने का ये खास मौसम है।'' सोशल मीडिया पर ऋतिक की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

    ऋतिक की 'फाइटर' का सबको इंतजार

    बीते साल ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम-वेधा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में ऋतिक ने वेधा का निगेटिव किरदार अदा किया था। हालांकि अभिनेता की ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    ऐसे में अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली ऋतिक की फिल्म 'फाइटर' का हर किसी को इंतजार है। इस मूवी मोशन पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection Day 16: दुनिया भर में छाया 'जवान' का जादू, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची फिल्म