यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Worldwide Collection Day 16: दुनिया भर में छाया 'जवान' का जादू, 1000 करोड़ कमाने के करीब पहुंची फिल्म
Jawan Worldwide Collection Day 16 एक्शन से भरपूर फिल्म जवान बॉलीवुड में फ्रेश कहानी का तड़का लेकर आई है। यह शाह रुख खान की इस साल की दूसरी फिल्म है। क ...और पढ़ें

HighLights
- 'जवान' कर रही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस
- शाह रुख खान की मूवी को दुनियाभर में किया जा रहा पसंद
- 1000 करोड़ की तरफ बढ़ी 'जवान'
नई दिल्ली, जेएनएन। जवान Worldwide Collection Day 16: दुनिया भर में डंका बज रही शाह रुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देख लगता है कि यह अभी थमने का नाम नहीं लेगी। रिलीज होते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट की ऐसी सुनामी लेकर लाई, कि इसके आगे पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड फीका पड़ गया।
बॉक्स ऑफिस पर छाया 'जवान' का जादू
'जवान' ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब यह एक्शन ओरिएंटेड फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनने की लिस्ट में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। फिल्म कुछ ही दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा टच कर जाएगी। वहीं, दुनियाभर में 'जवान' 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है।
वर्ल्डवाइड कर ली इतनी कमाई
जवान फिल्म एटली कुमार (Atlee Kumar) की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। वहीं, शाहरुख खान के साथ भी उन्होंने पहली बार काम किया। फर्स्ट टाइम में ही एटली की फिल्म ने कुछ ही दिनों में जीत का शतक लगा दिया। अब फिल्म की नजर 1000 करोड़ की कमाई पर है। दुनिया भर में जवान फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 16वें दिन यानी कि शुक्रवार को मूवी का कलेक्शन 937.67 करोड़ हो गया। इस रफ्तार से आगे बढ़ाने वाली ये फिल्म अब भी 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।
It's a blast at the box office! And you don't want to miss it! 🔥
Book your tickets now!https://t.co/B5xelU9JSg
Watch #Jawan in cinemas - in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/dxPxmm9JMN
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) September 22, 2023
ऑस्कर में जाएगी जवान?
हाल ही में निर्देशक एटली कुमार ने फिल्म को ऑस्कर में भेजे जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इसके लिए वह शाह रुख खान से बात करेंगे।
खबरें और भी
फिल्म में शाह रुख खान और नयनतारा के अलावा दीपिका पादोकुण (Deepika Padukone) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी हैं। उन्होंने कैमियो किया है।