यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen: 'मैं बच गईं क्योंकि मैं लकी थीं', हार्ट अटैक के बाद हेल्थ को लेकर सुष्मिता सेन ने कही ऐसी बात
Sushmita Sen सुष्मिता सेन ने अपनी हेल्थ को लेकर बातचीत की है। एक्ट्रेस को इस तरह से हार्ट अटैक आना सभी के लिए हैरान कर देने वाली बात थी लेकिन सुष्मित ...और पढ़ें

HighLights
- सुष्मिता सेन ने हेल्थ पर की बातचीत
- जीवन में और बेहतर ढंग से रहने का वादा किया है
- वेब सीरीज 'ताली' में नजर आएगी एक्ट्रेस
नई दिल्ली, जेएनएन। Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' (Taali) को लेकर चर्चा में है, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। दर्शकों को सुष्मिता का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यह सीरीज ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्री गौरी सावंत (Shree Gauri Sawant) की जिंदगी पर आधारित है और सुष्मिता ने उनके किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
सुष्मिता सेन ने अपनी हेल्थ पर की बातचीत
इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ को लेकर बातचीत की है। दरअसल, कुछ महीनों पहले सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस को इस तरह से हार्ट अटैक आना सभी के लिए हैरान कर देने वाली बात थी, लेकिन सुष्मिता ने भी हिम्मत के साथ इस बुरे वक्त को बिताया और अब वे पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के बाद जीवन को लेकर उनका नजरिया कैसा है।
मैं बच गईं क्योंकि मैं लकी थीं- सुष्मिता सेन
News18 को दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेनकहा कि, मैं बच गईं क्योंकि मैं लकी थीं। ये एक दौर था जो गुजर गया। एक्ट्रेस ने कहा कि अब उन्हें जीवन को लेकर कोई डर नहीं रह गया है। अब उन्होंने जीवन में और बेहतर ढंग से रहने का वादा कर लिया है और वे सकारात्मक नजरिए से जीवन को देख रही हैं। अब वे जीवन को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हैं और इसका सम्मान करती हैं। अब एक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रही हैं।
आर्या 3 में नजर आएंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने जा रही हैं। ये 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा आर्या 3 में नजर आएंगी। इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है।