Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayushmann Khurrana Video: आयुष्मान खुराना ने IFFI के मंच पर Michael Douglas को सिखाई हिंदी, यहां देखें वीडियो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 01:49 PM (IST)

    Ayushmann Khurrana-Michael Douglas IFFI 2023 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इंडिया 2023 का समापन हो गया है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक लेट ...और पढ़ें

    आयुष्मान खुराना और माइकल डगलस का ये वीडियो है कमाल (Photo Credit-Instagram)
    आयुष्मान खुराना और माइकल डगलस का ये वीडियो है कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. IFFI के मंच पर एक साथ नजर आए आयुष्मान खुराना-माइकल डगलस
    2. आयुष्मान ने माइकल को सिखाई हिंदी
    3. सामने आय़ा ये लेटेस्ट वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ayushmann Khurrana Michael Douglas Video: हाल ही में भारतीय सिनेमा के सबसे खास फिल्म समारोह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इंडिया 2023 का समापन हुआ है। गोवा में हुए 54वें इफ्फी (IFFI 2023) में देश-विदेश के तमाम फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा रहा।

    हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार माइकल डगलस भी इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर माइकल डगलस के साथ एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह माइकल को हिंदी सिखा रहे हैं।

    IFFI के मंच पर एक साथ नजर आए आयुष्मान खुराना-माइकल डगलस

    बॉलीवुड के दमदार कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आयुष्मान खुराना का नाम भी जरूर शामिल होगा। भारतीय फिल्म फेस्टिवल गोवा में आयुष्मान ने बतौर गेस्ट शिरकत की। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो आयुष्मान खुराना ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में आयुष्मान खुराना और हॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म कलाकार माइकल डगलस एक साथ इफ्फी के मंच पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आयुष्मान डगलस को हिंदी सिखाते हुए नजर रहे हैं। वीडियो में 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) कलाकार माइकल डगलस से ''इंडिया मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं'' को हिंदी में बोलना सीखा रहे है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    जिसे माइकल हिंदी में अपनी ही अंदाज में दोहराते हुए दिख रहे हैं। आलम ये है कि आयुष्मान और माइकल का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    माइकल डगलस को मिला खास सम्मान

    इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के 54वें संस्करण में हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर माइकल डगसल को खास सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल भारत सरकार के सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय की तरफ से माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। मालूम हो कि माइकल डगलस को 'एंटमैन' मूवी के लिए काफी जाना जाता है।

    ये भी पढ़ें- ''ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर होता है भेदभाव'', Kantara 2 के एक्टर ऋषभ शेट्टी ने दिया शॉकिंग बयान