Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IFFI 2023: 'पंचायत सीजन 2' और 'कांतारा' को पुरस्कार, हॉलीवुड एक्टर माइकल डगलस को सत्यजीत रे अवॉर्ड

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 04:05 PM (IST)

    IFFI 2023 गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन हर साल किया जाता है जिसमें देश और दुनिया की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है। सिनेमा के दिग्गज ...और पढ़ें

    इफ्फी में माइकल डगलस को सत्यजीत रे अवॉर्ड दिया गया है। फोटो- इफ्फी
    इफ्फी में माइकल डगलस को सत्यजीत रे अवॉर्ड दिया गया है। फोटो- इफ्फी

    HighLights

    1. इफ्फी का आरम्भ 20 नवम्बर को हुआ था
    2. 9 दिन चले समारोह में 280 फिल्में दिखाई गईं
    3. फिल्मों को गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड दिये जाते हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोवा में 20 से 28 नवम्बर तक चले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2023) के समापन समारोह में मंगलवार को फिल्म, वेब सीरीज और कलाकारों को सम्मानित किया गया। हॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर माइकल डगलस को सत्यजीत रे लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। माइकल ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस कैथरीन जेटा जोन्स के साथ समारोह में शिरकत की।

    9 दिन चले समारोह में 79 देशों की 280 फिल्में दिखाई गई थीं, जिनमें भारत की 25 फीचर फिल्में और 20 गैर-फीचर फिल्में थीं। वहीं, 183 अंतरराष्ट्रीय फिल्में शामिल थीं।

    3 भारतीय फिल्मों के साथ 12 अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड में 40 लाख रुपये की धनराशि, एक सर्टिफिकेट और एक गोल्डन पीकॉक मेडल विजेता को दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें: Filmfare OTT Awards 2023- इन 9 सीरीज ने जमाई धाक, अब तक नहीं देखीं तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉच

    पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट:

    • बेस्ट फिल्म

    फारसी ड्रामा थ्रिलर फिल्म एंडलेस बॉर्डर्स (Endless Borders) 

    • बेस्ट एक्टर

    पोरिया रहीमी सैम Pouria Rahimi Sam (एंडलेस बॉर्डर्स)

    • बेस्ट एक्ट्रेस

    पार्टी ऑफ फूल्स (Party Of Fools) फिल्म के लिए मेलानी थिएरी (Melanie Thierry) 

    • बेस्ट डायरेक्टर

    ब्लागाज लेसन्स (Blaga's Lessons) फिल्म के लिए स्टीफन कोमांदरेव (Stephan Komandarev)

    • विशेष जूरी अवॉर्ड

    कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी

    • बेस्ट वेब सीरीज 

    'पंचायत सीजन 2' को सम्मानित किया गया

    • बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर (फीचर फिल्म)

    सीरियन-अरेबिक फिल्म When The Seedlings Grow के लिए रेगर आजाद काया (Reger Azad Kaya)

    • सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

    माइकल डगलस

    फिल्मकार शेखर कपूर इस साल इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन जूरी के अध्यक्ष थे। स्पैनिश सिनेमैटोग्राफर जोस लुइस अल्काइन, फ्रांसीसी फिल्म निर्माता जेरोम पैलार्ड और कैथरीन डुसार्ट और ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता हेलेन लीक भी इस जूरी का हिस्सा थे।

    यह भी पढ़ें: Emmy Awards Winning Series- ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं एमी अवॉर्ड्स जीतने वाली ये सीरीज, पढ़िए- कहां?

    फिल्म समारोह में कई बॉलीवुड कलाकारों ने समय-समय पर शिरकत की, जिनमें सलमान खान भी शामिल हैं। सलमान अपनी भांजी अलीजे अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म फर्रे को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जिसकी स्क्रीनिंग समारोह में की गयी। इफ्फी का आरम्भ 20 नवम्बर को हुआ था। ओपनिंग सेरेमनी को करिश्मा तन्ना और अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया था।