विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IFFI 2024: 101 देशों से 1676 फिल्मों ने किया आवेदन, 'इप्फी' में इस बार क्या है बेहद खास?

Published: Thu, 21 Nov 2024 02:52 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2024 05:41 PM (IST)

55th International Film Festival Of India गोवा में बुधवार से 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह भारत का आयोजन किया जा चुका ...और पढ़ें

इफ्फी 2024 का हुआ रंगारंग आयोजन (Photo Credit-iffi goa)
इफ्फी 2024 का हुआ रंगारंग आयोजन (Photo Credit-iffi goa)

HighLights

  1. शुरू हुआ इफ्फी का 55वां संस्करण
  2. इस बार इतनी फिल्मों को किया गया शॉर्टलिस्ट
  3. देश-विदेश की फिल्मी सितारों का लगा मेला

 एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। हर साल की तरह इस बार भी गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के 55वें एडिशन का आगाज हो गया है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में देश और विदेश के कई अन्य देशों की तरफ से हजारों की तादाद में फिल्मों का आवेदन किया गया है।

जिनमें से चुनिंदा मूवीज को इफ्फी की ओर से शॉर्टलिस्ट किया गया। ऐसे में हम आपको इस बार गोवा फिल्म फेस्टिवल के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

किसने किया गोवा फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन

सिनेमा की विरासत को संरक्षण करने का इफ्फी (IFFI 2024) का लक्ष्‍य है। इसलिए इस साल कार्यक्रम का उद्घाटन गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत, बिहार के उप मुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा, श्री श्री रविशंकर के साथ कई गणमान्‍य लोगों ने एक पौधे को पानी देकर किया।

ये भी पढ़ें- IFFI 2024: 'रुक जाएंगे देश के झगड़े,' Bandit Queen डायरेक्टर शेखर कपूर ने बड़े मंच दे डाला बड़ा बयान

फोटो क्रेडिट- IFFI Goa

मूवीज आवेदन डिटेल्स 

इंटरनेशनल कंपटिशन कैटेगरी में 101 देशों से 1676 फिल्मों ने आवेदन किया था। जिनमें से 81 देशों की 150 फिल्में चुनी गई हैं। इंडियन पैनोरमा में 384 फीचर फिल्मों में से 25 फिल्में चुनी गई हैं। वहीं 262 नॉन फीचर फिल्मों में से 20 को चुना गया है। इंडियन पैनोरोमा की शुरुआत हिंदी फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर फिल्म से की जाएगी।

  • कितने देशों ने किया आवेदन- 101

  • कुल इतने फिल्मों ने किया आवेदन- 1676

  • शॉर्टलिस्ट देश- 81

  • फीचर फिल्म कैटेगरी- 25

  • नॉन फीचर मूवीज- 20

इफ्फी का ध्यान इस बार युवाओं पर है, इसलिए एक नई अवार्ड कैटेगरी की भी घोषणा की गई है, जिसके तहत डेब्यू फिल्म इंडियन डायरेक्टर को उनकी फिल्म के लिए अवार्ड दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा निर्देशित 47 फिल्मों को भी शामिल किया गया है। आस्ट्रेलिया के निर्देशक फिलिप नोएस को सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

 इन मूवीज का होगा प्रीमियर 

हर साल देखा जाता है कि गोवा फिल्म अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह भारत महोत्सव में कई फिल्में प्रीमियर होते हैं, जिनके लिए मूवीज का चयन किया जाता है। इस बार 55वें इफ्फी संस्करण में दंगल फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की फिल्म के अलावा अन्य कई मूवीज के नाम शामिल हैं- 

मिसेज

डेडॉन्टिंग टू बीटबॉक्सिंग

हिसाब बराबर

द मेहता ब्वॉय्स

जब खुली किताब

पुणे हाइवे

मिसेज

ये साली मोहब्बत

इस तरह से ये वो फिल्में हैं, जिनका इनका इफ्फी 2024 में स्पेशल प्रीमियर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- IFFI 2024: गोवा फिल्म फेस्टिवल में इन फिल्मों का होगा प्रीमियर, मनीष मल्होत्रा की मूवी का नाम भी शामिल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।