Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA अवॉर्ड शो में एक-दूसरे से भिड़ी राखी सावंत और सारा अली खान, एक्ट्रेस बोली- तुझे पाप लगेगा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 29 May 2023 03:52 PM (IST)

    अबू धाबी में तीन दिन तक चले बॉलीवुड इंडस्ट्री का फेमस IIFA अवॉर्ड शो में एक पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। इसमे सारा अली खान और राखी भी नजर आई। सारा ने जह ...और पढ़ें

    Sara Ali Khan, Rakhi Sawant, Photo Credit Sara ali Khan Instagram
    Sara Ali Khan, Rakhi Sawant, Photo Credit Sara ali Khan Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sara Ali Khan And Rakhi Video: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल जल्द फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाले है। ऐसे में दोनों फिल्म का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे है।

    हाल ही में सारा अली खान IIFA 2023 के लिए अबू धाबी पहुंची थी। यहां भी एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया और वो भी राखी सावंत के था, जिसका वीडियो खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया है।

    रेड आउटफिट में सारा और राखी

    दुबई के अबू धाबी में तीन दिन तक चले बॉलीवुड इंडस्ट्री का फेमस IIFA अवॉर्ड शो में एक पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। इसमे सारा अली खान और राखी भी नजर आई। सारा ने जहां रेड लहंगे में सबका दिल जीता तो वहीं राखी ने रेड गाउन में सबके होश उड़ाए। दोनों एक्ट्रेसेज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

    क्या आपस में भिड़ी राखी और सावंत

    इसी बीच सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे राखी सावंत संग वॉशरूम में डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो की शुरुआत दोनों की आपसी बहस से होती है। सारा वॉशरूम से निकलती हैं और निकलते ही उनके सामने राखी सावंत आ जाती हैं। सारा पहले तो राखी को घूरती हैं क्योंकि राखी ने भी लगभग सारा की तरह ही कपड़े पहने होते हैं, जिसे देखकर सारा राखी को कहती हैं तुम्हें पाप लगेगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

    राखी सारा की बात सुन हैरान रह जाती हैं।  उसके बाद राखी कहती हैं कि लगने दो पाप 5 किलो 10 किलो 50 किलो...इसके बाद राखी कहती हैं कि मैं तुम्हारे सामने डांस भी करूंगी। इसके बाद दोनों सारा की आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके के गाने 'बेबी तुझे पाप लगेगा' पर डांस करती नजर आती हैं।

    खबरें और भी

    सारा अली खान की आने वाली फिल्में

    सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करे तो विक्की कौशल के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर के साथ मेट्रो इन दिनों, ऐ वतन मेरे वतन में नजर आने वाली है।