यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ileana D'Cruz ने शेयर की अपने होने वाले बच्चे के पिता की तस्वीर, एक्ट्रेस जल्द बनने वाली हैं मां
Ileana Dcruz Boyfriend इलियाना डिक्रूज (Ileana DCruz) जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों विदेश में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी प्रेग्नेंसी ...और पढ़ें

HighLights
- इलियाना डिक्रूज जल्द बनने वाली हैं मां
- एक्ट्रेस ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड की नई तस्वीर
- बिन शादी के मां बनेगी इलियाना डिक्रूज
नई दिल्ली, जेएनएन। Ileana D'cruz Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस की इस गुड न्यूज से हर कोई हैरान हो गया है, क्योंकि वो बिना शादी के ही मां बनने जा रही हैं। ऐसे में हर किसी का एक ही सवाल है कि आखिरकार एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे का पिता कौन है।
इलियाना डिक्रूज ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर
इसी बीच अब इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की एक तस्वीर शेयर की है, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। शेयर की गई इस फोटो में इलियाना के मिस्ट्री मैन अपने डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं। वह डॉग को नीचे मुंह करते हुए किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पपी लव'। एक दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और उन्होंने सफेद ट्रैक सूट पहना हुआ था। उन्होंने लिखा, 'नोट टू सेल्फ, टोमेटो सॉस पकाते समय सफेद पजामा पहनकर न आएं।'
.png)
प्रेग्नेंसी के बढ़ते वजन से परेशान हैं एक्ट्रेस
इस तस्वीर से पहले इलियाना ने कुछ दिन पहले भी ब्वॉयफ्रेंड संग एक फोटो साझा की थी। यह फोटो काफी धुंधली थी, जिसमे उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया। इस फोटो के साथ प्यार भरा मैसेज भी लिखा था और उनके आसपास होने के लिए उन्हें थैंक्यू कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में रखे गए आस्क मी सेशन में अपने बढ़ते वजन को लेकर भी चिंता जताई थी।
उन्होंने लिखा था, “मुझे अच्छा लगा कि पिछले कुछ महीनों में मेरे शरीर में कैसे बदलाव आया है। यह एक ऐसी चमत्कारी अद्भुत विनम्र यात्रा है।'' उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे भी दिन आते हैं, जब उन्हें अच्छा महसूस नहीं होता, लेकिन उनके पास बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम है इसलिए वजन बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
खबरें और भी
फोटो शेयर कर दिखाई थी अंगूठी
बता दें, अभिनेत्री ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए अपने हाथों की एक तस्वीर साझा की और सगाई की अफवाहों को हवा दी। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करे तो उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म रणबीर कपूर के साथ 'बर्फी' थी। इलियाना आखिरी बार 'अनफेयर एंड लवली' फिल्म में नजर आई थी।