Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरदीन के बाद इमरान खान स्क्रीन पर दमदार वापसी को तैयार? 9 साल बाद मिला 'जाने तू या जाने ना' एक्टर को बड़ा मौका

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 12:45 PM (IST)

    Aamir Khan के भांजे Imran Khan एक लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर थे लेकिन अब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद वह फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। Ja ...और पढ़ें

    Jaane Tu Ya Jaane Na एक्टर इमरान खान की 9 साल बाद वापसी / फोटो- Twitter
    Jaane Tu Ya Jaane Na एक्टर इमरान खान की 9 साल बाद वापसी / फोटो- Twitter

    HighLights

    1. बॉलीवुड में दूसरी पारी खेलने की तैयारी में इमरान खान
    2. जाने तू या जाने ना..एक्टर 9 साल बाद कर रहे हैं वापसी
    3. इस फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो लंबे समय से स्क्रीन से गायब थे। वो कहां थे, क्या कर रहे थे इसके बारे में दर्शक हमेशा जानने को बैचेन रहे हैं। बीते साल 'एनिमल' से 90 के दशक के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल ने जहां 10 मिनट के रोल से हर किसी के दिल पर राज कर लिया, तो वहीं अब संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से फरदीन खान भी एक अरसे बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी अभिनय कला दिखाते हुए नजर आएंगे।

    इस बीच ही अब 'जाने तू या जाने ना' (Jaane Tu Ya Jaane Na) और 'डेली-बेली' फिल्मों से दर्शकों पर अपना चार्म चला चुके इमरान खान को भी स्क्रीन पर एक बार फिर से बिग स्क्रीन पर लौटने का मौका मिला है। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म में पहली बार आमिर खान भी नजर आएंगे।

    9 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं इमरान खान

    आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) एक लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि,वह अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक को लेकर गर्लफ्रेंड संग लेखा वाशिंगटन के साथ किराए के मकान में शिफ्ट होने को लेकर चर्चा में रहे।

    यह भी पढ़ें: Imran Khan ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर कसा तंज? इन सीन्स पर बोले- 'यह कोई नैतिकता नहीं है...'

    अब हाल ही में एंटरटेनमेंट पोर्टल पीपिंगमून की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान फिल्म 'हैप्पी पटेल' से 9 साल के बाद वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग गोवा में होगी। खास बात ये है कि उनकी आगामी फिल्म की कमान एक्टर और कॉमेडियन वीर दास (Vir Das's First Directorial Happy Patel) संभाल रहे हैं। आपको बता दें कि इमरान खान और वीर दास की जोड़ी इससे पहले डेली-बेली में नजर आ चुकी है।

    खबरें और भी

    imran khan comback with vir das movie

    आमिर खान बनेंगे इमरान खान का सहारा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हैप्पी पटेल' को आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे, इतना ही नहीं, अपने भांजे के करियर को एक बार फिर से ट्रैक पर लाने के लिए वह उनकी कॉमेडी फिल्म में कैमियो भी करने वाले है।

    हालांकि, फिल्म में इमरान खान के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होंगी, ये तो अब तक फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान की मां का किरदार निभाने वाली मोना सिंह फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें: Karan Johar का अपार्टमेंट किराए पर लेने को लेकर Imran Khan ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच