यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Imran Khan: गर्लफ्रेंड को 'घर तोड़ने वाली' कहने पर भड़के इमरान खान, बोले- 'मैं लेखा वाशिंगटन के साथ...'
Imran Khan बी टाउन के जाने माने स्टार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाई है। फिलहाल अभिनेता फिल्मी दुनिया से काफी दूर है ...और पढ़ें

HighLights
- इमरान खान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
- लेखा वाशिंगटन को लेकर कही ये बात
- बताया लॉकडाउन में बढ़ी नजदीकियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर इमरान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, उन्होंने बड़े पर्दे से तो अभी दूरी बना रखी है, लेकिन लेखा वाशिंगटन को डेट करने को लेकर वह लाइमलाइट में हैं।
बता दें कि एक्टर का साल 2019 में अवंतिका मलिक से तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी और लेखा की डेटिंग की खबरें आने लगीं। अब इमरान ने एक इंटरव्यू में अपने तलाक पर खुलकर बात की है और लेखा को 'घर तोड़ने वाली' कहने पर नाराजगी भी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Birthday: आइरा खान ने कुछ इस अंदाज में किया इमरान को बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
तलाक पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेता इमरान खान ने वोग इंडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि मैं बहुत लंबे समय से बाहरी दुनिया से दूर हूं। ऐसे में मेरी गैर मौजूदगी में मेरे बारे में बोलना बहुत आसान हो गया। ये सच है कि मैं लेखा वाशिंगटन के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ा हुआ हूं। मैं तलाकशुदा हूं और फरवरी 2019 से अलग हो गया हूं'।

लेखा को होम ब्रेकर कहने वालों पर आता है गुस्सा
इसी इंटरव्यू में इमरान ने आगे कहा कि जब कोई उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन को 'होम ब्रेकर' या 'घर तोड़ने वाली' औरत कहता है, तो उन्हें काफी गुस्सा आता है। एक्टर ने कहा कि ये पूरी नारी जाति पर सवाल करता है। इमरान ने कहा- 'लेखा को होम ब्रेकर या घर तोड़ने वाली कहानी, जो मुझे गुस्सा दिलाती हैं। यह औरत जाति से नफरत करने वाला है। साथ ही ऐसी बातें एक इंसान होने के नाते मुझसे मेरे अधिकार को भी छीन लेता है।
खबरें और भी
लॉकडाउन में बढ़ी नजदीकियां
इमरान खान ने बताया कि उनके और लेखा के बीच में नजदीकियां लॉकडाउन के दौरान बढ़ीं, तब वह अवंतिका से अलग हो चुके थे। बता दें कि इमरान और लेखा को अक्सर कई इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है।