यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Wedding: आइरा के मेहंदी फंक्शन में इमरान खान ने चुराई लाइमलाइट, रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा के साथ फोटो वायरल
Ira Khan Wedding पॉपुलर स्टार किड आइरा खान की शादी का फंक्शन धूमधाम से मनाया जा रहा है। उदयपुर में कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज के जश्न का माहौल जारी है। ...और पढ़ें

HighLights
- आइरा और नूपुर के फंक्शन में छाए इमरान खान
- रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन के साथ दिखी फोटो
- 10 जनवरी को है आइरा खान की शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की बेटी आइरा अब से कुछ ही घंटों में नूपुर शिखरे की दुल्हन बन जाएंगी। कपल ने 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है, लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग अभी बाकी है। नूपुर और आइरा 10 जनवरी को उदयपुर में शादी करेंगे। उनकी शादी के फंक्शन की कई फोटो सामने आ चुकी है।
नूपुर की दुल्हन बनेंगी आइरा
सोमवार को आइरा की मेहंदी सेरेमनी थी। इस फंक्शन में नूपुर और आइरा ने मेहमानों के साथ जमकर मौज मस्ती की। नूपुर ने लुंगी डांस कर जश्न के माहौल में एंटरटेनमेंट का लेवल दोगुना कर दिया। इस फंक्शन में पूरा खान और शिखरे परिवार हाजिर हुआ है।
आमिर के भतीजे इमरान खान इस शादी से टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में उनके लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। लेकिन सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि इमरान रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को लेकर भी चर्चा में हैं।
आइरा की कजिन जैन मैरी ने मेहंदी फंक्शन से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें से एक फोटो में उन्होंने इमरान खान और उनकी बेटी के साथ पोज दिया है। इस फोटो में लेखा वॉशिंगटन भी नजर आ रही हैं। दोनों की साथ में आई फोटो ने उनके रिलेशन की अफवाहों को तूल दिया है। बहरहाल, फैंस को आइरा को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार है।
जानें शादी के फंक्शन की डिटेल
फंक्शन 7 जनवरी से शुरू हो गए हैं। पहले दिन मेहमानों को चाय-नाश्ते के साथ वेलकम किया गया। इसके बाद 8 जनवरी को मेहंदी ब्रंच, हाई टी, डिनर और पयजामा पार्टी का आयोजन किया गया। 9 जनवरी को संगीत फंक्शन होगा। 10 जनवरी को आइरा और नूपुर की शादी होगी।