Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Imran Khan ने गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन संग लिव-इन में रहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'पांच साल तक अकेला रहा...'

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 01:08 PM (IST)

    इमरान खान (Imran Khan) इस वक्त लेखा वॉशिंगटन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अवंतिका मलिक से तलाक लेने के बाद अभिनेता को लॉकडाउन में ...और पढ़ें

    लेखा वॉशिंगटन संग रिलेशनशिप पर बोले इमरान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    लेखा वॉशिंगटन संग रिलेशनशिप पर बोले इमरान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2019 में पहली पत्नी अवंतिका से अलग हुए थे इमरान खान
    2. लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे इमरान खान
    3. इमरान खान ने लिव-इन में रहने पर तोड़ी चुप्पी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जाने तू या जाने ना' से मशहूर हुए अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) भले ही इस वक्त बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस वक्त अभिनेता अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं।

    साल 2019 में अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से तलाक के बाद इमरान खान का दिल लेखा वॉशिंगटन (Lekha Washington) पर आया। वह कुछ सालों से लेखा को गुपचुप तरीके से डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले ही अभिनेता ने उनके साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। अब इमरान ने लेखा के साथ लिव-इन में रहने पर चुप्पी तोड़ी है।

    लेखा संग लिव-इन में रहने जा रहे इमरान खान

    यूट्यूबर रौनक रजनी के साथ बातचीत में इमरान खान ने बताया कि वह अवंतिका से अलग होने के बाद पांच साल तक अकेले रहे, लेकिन अब वह लेखा के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों एक नये फ्लैट में साथ रहने जा रहे हैं। अभिनेता ने कहा- 

    मैं अभी किसी को डेट कर रहा हूं। मैं जल्द ही एक नये अपार्टमेंट में मूव करने वाला हूं। मैं पिछले पांच साल तक अकेला रहा हूं। हम एक-दूसरे के साथ नये अपार्टमेंट में मूव करने के प्रोसेस में हैं। 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि लिव-इन में रहने का फैसला इमरान का नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड लेखा का था। एक्टर ने कहा कि लेखा ने ही लिव-इन में रहने की बात उठाई और फिर उन्होंने भी हामी भर दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Imran Khan ने जंगल के बीच बनाया आलीशान विला, यूजर ने पूछा- 'पैसे कहां से आये?', एक्टर का जवाब हुआ वायरल

    कब से लेखा को डेट कर रहे इमरान खान?

    'देल्ही बेली' एक्टर इमरान खान को अवंतिका से अलग होने के बाद लेखा से इश्क हुआ और इसकी वजह कोविड बना। इमरान खान ने बताया कि कोविड के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मालूम हो कि पूर्व पत्नी अवंतिका से इमरान को एक बेटी भी है।

    यह भी पढ़ें- इमरान खान ने लेखा से रिश्ते को ऑफिशियल करने वाली बात पर कहा- मैं हैरान हूं, किसी ने चेहरा नहीं देखा फिर भी...