Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख-अनुष्का की फ्लॉप फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' पर इम्तियाज अली का छलका दर्द, बोले- 'स्टोरी अच्छी थी लेकिन...'

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 09:25 PM (IST)

    इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल (Jab Harry Met Sejal) के बारे में बात की। ...और पढ़ें

    जब हैरी मेट सेजल की असफलता पर बोले इम्तियाज अली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    जब हैरी मेट सेजल की असफलता पर बोले इम्तियाज अली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकस्टार और जब वी मेट जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में देने वाले इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अपनी एक फिल्म को 10 में से सिर्फ 3 रेटिंग दी है। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' (Jab Harry Met Sejal) है।

    'जब हैरी मेट सेजल' 2017 में रिलीज हुई थी। यह अनुष्का और शाह रुख की साथ में तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म को लेकर काफी बज था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म खास परफॉर्म नहीं कर पाई। 

    फिल्म की कहानी पर था भरोसा

    अब इम्तियाज अली ने फिल्म को लेकर बात की और पछतावा जाहिर किया कि शायद वह कहानी को सही तरीके से प्रेजेंट नहीं कर पाए। उन्होंने फिल्म को 10 में से 3 रेटिंग दी। हाल ही में 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' शो में इम्तियाज ने 'जब हैरी मेट सेजल' के बारे में डायरेक्टर ने कहा-

    मुझे लगता है कि यह एक गंवाया हुआ मौका था, क्योंकि कहानी में बहुत दम था। मुझे इसे अलग तरह से हैंडल करना चाहिए था। मुझे कहानी और निश्चित रूप से फिल्म से कहीं ज्यादा, कहानी की संभावना (पोटेंशियल) पसंद आई थी।

    Anushka Shah Rukh movie

    फिल्म की असफलता पर हुआ था दुख

    इम्तियाज अली ने एक बार रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि 'जब हैरी मेट सेजल' फ्लॉप हुई थी, तब उन्हें बहुत दुख हुआ था। बकौल डायरेक्टर, "मुझसे कहा गया, 'क्या हुआ अगर यह फिल्म अच्छा नहीं कर पाई, फिर भी यह तुम्हारी ही फिल्म है।' तो मुझे बहुत दुख हुआ। यह (फिल्म) एक बदकिस्मत बच्चे जैसी है।

    खबरें और भी

    Jab Harry Met Sejal

    मुझे फिल्म से अपनापन महसूस होता था, मेरा मन करता था कि उससे कहूं, 'भाई मुझे तुमसे कोई शर्मिंदगी नहीं है, तुम मेरे हो, उतने ही जितने मेरी कोई और फिल्म है।' तो, उस पल मुझे एक अजीब सी उदासी, एक अजीब सा दर्द महसूस हुआ कि अरे, यह एक फ्लॉप फिल्म थी, जबकि उस समय मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ था।"

    यह भी पढ़ें- 'जब वी मेट' से निकाले जाने पर Bobby Deol का छलका दर्द, बोले- 'जिन तकलीफों और गुस्से से गुजरा...'

    इम्तियाज अली की आगामी फिल्म

    इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक फिल्म मैं वापस आऊंगा का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ranbir-Alia को 'नेपो किड' कहने वालों को इम्तियाज अली का करारा जवाब, बोले- आउटसाइडर्स के लिए राह आसान...