Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Main Vaapas Aaunga का पहला रिव्यू आउट, क्या होगा 'जब वी मेट' और 'रॉकस्टार' जैसा जादू?

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:13 PM (IST)

    इम्तियाज अली निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) का पहला रिव्यू सामने आ गया है। पढ़ें कैसी है फिल्म? ...और पढ़ें

    एकता कपूर ने किया 'मैं वापस आऊंगा' का रिव्यू

    एकता कपूर ने किया 'मैं वापस आऊंगा' का रिव्यू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब वी मेट, रॉकस्टार और तमाशा जैसी यादगार फिल्में बॉलीवुड को देने वाले इम्तियाज की अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उसके पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है।

    यह रिव्यू 'टेलीविजन क्वीन' एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने दिया है। एकता ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) का एक रिव्यू शेयर किया है। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    एकता ने किया मैं वापस आऊंगा का रिव्यू

    एकता ने कहा कि फिल्म ने उन्हें बहुत ज्यादा प्रभावित किया और उन्हें यह तय करने में पूरा एक दिन लग गया कि इसके बारे में क्या लिखा जाए, क्योंकि वह एक भी शब्द गलत नहीं लिखना चाहती थीं। उनकी यह पोस्ट अब ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींच रही है, खासकर तब जब उन्होंने वेदांग को फिल्म का सरप्राइज एलिमेंट बताया है।

    'टीवी क्वीन' ने लिखा इमोशनल पोस्ट

    रविवार, 24 मई को इंस्टाग्राम पर अपने विचार शेयर करते हुए, एकता ने इस फिल्म को बंटवारे के दौर की एक इमोशनल प्रेम कहानी बताया। एकता ने लिखा, ' मैं बस इतना कहना चाहती हूं- आपको अंदाजा भी नहीं है कि आगे क्या आने वाला है! इस फिल्म का नाम है ‘मैं वापस आऊंगा’ (Main Vaapas Aaunga), जो बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

     

    उन्होंने आगे लिखा, 'यह एक ऐसी फिल्म है जो बहुत खूबसूरती से दिखाती है कि कैसे अलग-अलग पीढ़ियां अलग तरह से सोच सकती हैं, अलग तरह से जी सकती हैं और अलग तरह से प्यार कर सकती हैं… फिर भी किसी न किसी तरह, यह सब एक ही बात पर आकर टिकता है: आपको प्यार में पड़ना ही पड़ता है! यह इमोशनल है, सदाबहार है, और फिल्म खत्म होने के काफी समय बाद तक आपके साथ रहती है'।

    खबरें और भी

    वेदांग रैना को मिली खास तारीफ

    फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए, एकता ने वेदांग रैना की खास तारीफ की और उनके रोल को 'बेहतरीन और जबरदस्त परफॉर्मेंस' बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वेदांग की पहली फिल्म 'द आर्चीज' पहले ही देख ली थी और तभी से उन्हें वेदांग पसंद थे।

    main vaapas (1)

    दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह की जबरदस्त परफॉर्मेंस

    दिलजीत की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, उन्होंने लिखा कि उनके जज्बात और मन का द्वंद्व उनकी आंखों में साफ नजर आता है; वे एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो खुद को जाहिर करने और रिश्ते की जिम्मेदारी को समझने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने शरवरी की स्क्रीन प्रेजेंस की भी तारीफ की। वहीं नसीरुद्दीन शाह के लिए लिखा कि वे कितने बेहतरीन कलाकार हैं, यह बताने के लिए कोई भी शब्द कम ही लगेंगे; क्योंकि वे जिस दर्जे के कलाकार हैं, उनके साथ सचमुच कोई भी शब्द न्याय नहीं कर सकता।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ-साथ विंडो सीट फिल्म्स के मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी, निगम कमिश्नर को आया मेल