यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Team India की जीत के जश्न में डूबा बॉलीवुड, Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स ने रोहित शर्मा की टीम को दी भर-भर के बधाई
Ind vs Eng 2024 आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने जगह बना ली है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ...और पढ़ें

HighLights
- टी20 आई वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत
- टीम इंडिया की जीत पर सेलेब्स ने दी बधाई
- अजय देवगन ने रोहित शर्मा की टीम के लिए लिखा खास नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जब भी टीम इंडिया क्रिकेट के मैदान में कुछ भी अच्छा करती है तो उसकी जीत की खुशी में हिंदी सिनेमा की कई फिल्मी सितारे बढ़-चढ कर भाग लेते हैं। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड 2024 (ICC T20I World Cup 2024) के सेमी फाइनल मुकाबले में जैसे ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम इंग्लैंड की टीम को हराया, उसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शंस आने शुरू हो गए।
अजय देवगन (Ajay Devgn) सहित तमाम स्टार्स ने भारतीय टीम की इस खास जीत पर खुशी जाहिर की है और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाइयां भी दी हैं।
टीम इंडिया को सेलेब्स से मिली बधाई
वेस्ट इंडीज के गयाना क्रिकेट ग्राउंड पर देर रात भारत ने इग्लैंड को सेमी फाइनल मैच 68 रनों से मात देकर इस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां शनिवार को खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होनी है।
ये भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी ने अर्जुन कपूर को दिया बर्थडे गिफ्ट, 'सिंघम अगेन' से रिवील किया एक्टर का खूंखार लुक
It's time to show that our Comeback > Setback 🇮🇳
Only a step away from creating history! Well played boys! Time to bring home the 🏆#IndvsEng2024 #T20IWorldCup pic.twitter.com/4JCfB5AX7N
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 27, 2024
भारतीय टीम की सेमी फाइनल जीत पर अभिनेता अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें रोहित शर्मा और उनकी टीम की शानदार तस्वीरें शामिल हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-

अब ये दिखाने का वक्त आ गया है कि असफलता से हमारी वापसी तय है। इतिहास रचने से हम बस एक कदम पीछे हैं। आप सभी लड़कों ने शानदार खेल दिखाया। कप को घर वापस लाने का समय आ गया है।
खबरें और भी
Just one more step away from glory! Come on Team India!! All the best for the #T20WorldCup finals! 💪🏽🇮🇳 pic.twitter.com/nfUlW7DXRL
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) June 27, 2024
अजय के अलावा एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर दिल से बधाई दी है।
.jpg)
ये सेलेब्स भी नहीं रहे पीछे
क्रिकेट के शौकीन माने जाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना और वरुण धवन ने भी टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया है। सभी सेलेब्स भारत को फाइनल के लिए शुभकामनाएं और वेस्ट विसेज भी दे रहे हैं।