Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    De De Pyaar De 2: 'शैतान' के बाद फिर होगा माधवन और अजय देवगन का आमना- सामना, 'दे दे प्यार दे 2' में आया ट्विस्ट

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 03:51 PM (IST)

    अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल आने वाला है। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म की घोषणा की थी। इसके बाद अपडेट आई ...और पढ़ें

    दे दे प्यार दे 2 में शामिल हुए आर माधवन, (X Image)
    दे दे प्यार दे 2 में शामिल हुए आर माधवन, (X Image)

    HighLights

    1. दे दे प्यार दे 2 में आया ट्विस्ट
    2. माधवन को मिला ये खास किरदार
    3. रकुल से होगा माधवन का रिश्ता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2019 में आई अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल आने वाला है। फिल्म का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि इसमें अनिल कपूर भी नजर आएंगे। वहीं, अब अपडेट आई कि उनकी जगह आर माधवन ने ले ली है।

    अजय देवगन और आर माधवन साल 2024 की शुरुआत में आई फिल्म शैतान में साथ नजर आए थे। फिल्म के लिए दोनों ने खूब तारीफें बटोरी थी। वहीं, अब ये जोड़ी 'दे दे प्यार दे 2' में दिखने वाली है।

    फिर होंगे अजय और माधवन साथ

    'दे दे प्यार दे 2' में पहले अनिल कपूर को कास्ट किया जाना था, लेकिन उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। ऐसे में उनकी जगह आर माधवन ने ले ली। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, माधवन को 'दे दे प्यार दे 2' के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "माधवन दे दे प्यार दे 2 में रकुल प्रीत सिंह के पिता की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी इस तरह है कि अजय और माधवन के बीच एक मजेदार मुकाबला होगा, जिसमें रकुल अपने पिता की उम्र से बड़े आदमी को डेट कर रही हैं।"

    दिलचस्प है फिल्म का प्लॉट

    सूत्र ने आगे कहा, "अनिल के साथ, ये कहानी उतनी असरदार नहीं होती, लेकिन अब जब माधवन ये किरदार निभा रहे हैं, तो ये कहानी के हिसाब से सटीक बैठती है।" 'दे दे प्यार दे' में तब्बू भी नजर आई थीं, उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था, लेकिन सीक्वल में उनकी वापसी नहीं होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'जब शेर जख्मी होता है...', Singham Again बॉक्स ऑफिस पर लाएगी जलजला, ट्रेड एक्सपर्ट ने की बड़ी भविष्यवाणी

    क्या होगी फिल्म की कहानी ?

    'दे दे प्यार दे' की कहानी की बात करें, तो फिल्म में आयशा (रकुल प्रीत सिंह) को उम्र में खुद से बड़े लड़के आशीष (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है। अब सीक्वल में ये कहानी आगे बढ़ेगी और स्टोरी का फोकस होगा कि आयशा का परिवार आशीष से शादी के लिए उसे मंजूरी कैसे देता है।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी ने दिखाई बदले हुए कश्मीर की झलक, शूटिंग के दौरान ऐसा था माहौल