Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जब शेर जख्मी होता है...', Singham Again बॉक्स ऑफिस पर लाएगी जलजला, ट्रेड एक्सपर्ट ने की बड़ी भविष्यवाणी

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 07:34 PM (IST)

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई है। सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल ...और पढ़ें

    सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर लाएगी जलजला, (X Image)
    सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर लाएगी जलजला, (X Image)

    HighLights

    1. जख्मी शेर की होगी जबरदस्त वापसी
    2. पुष्पा 2 से नहीं टकराएगी सिंघम अगेन
    3. सिंघम अगेन की स्टार कास्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल हैं। फिल्म में पहली बार एक्टर्स के साथ- साथ एक्ट्रेसेस भी कॉप के रोल में नजर आएंगी। सिंघम अगेन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के लिए भी बेहद खास है और फिल्म का अच्छा बिजनेस करना अहम है, क्योंकि पिछले काफी वक्त से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं।

    सिंघम अगेन सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल्म है। ऐसे में दर्शकों को नई फिल्म से काफी उम्मीद है। अब ट्रेड एनालिस्ट ने भी सिंघम अगेन के अच्छे बिजनेस की उम्मीद जताई है।

    यह भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी ने दिखाई बदले हुए कश्मीर की झलक, शूटिंग के दौरान ऐसा था माहौल

    जख्मी शेर की होगी जबरदस्त वापसी

    रोहित शेट्टी की पिछली कई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फेल हो रही है। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श, रोहित की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्होंने ये भविष्यवाणी भी की कि फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनने वाली है। बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने इंटरव्यू में तरण आदर्श ने कहा, "रोहित शेट्टी अभी एक घायल शेर हैं। वो छलांग के साथ वापसी करेंगे। जब शेर जख्मी होता है, तो ज्यादा खतरनाक होता है! ऐसा इसलिए है क्योंकि उनमें एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करने का जज्बा है।"

    पुष्पा 2 से नहीं टकराएगी सिंघम अगेन

    तरण आदर्श ने सिंघम अगेन की रिलीज डेट को लेकर भी खुशी जताई, क्योंकि पहले ये अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से टकरा रही थी। अब रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को सोलो रिलीज करने जा रहे हैं। तरण आदर्श ने कहा, "सबसे अच्छी बात ये है कि सिंघम अगेन अब पुष्पा 2 से नहीं टकरा रहे हैं। ये अच्छा है। दोनों फिल्में अलग-अलग तारीख पर आ रही हैं। और अगर वे सोलो डेट पर आते हैं, तो इससे बढ़िया कुछ नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- 'बाजीराव सिंघम' का हुआ ट्रांसफर, Singham Again में बने J&K के पुलिस ऑफिसर?

    फिल्म की स्टार कास्ट

    सिंघम अगेन में मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है। अजय देवगन के साथ फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है। 

    खबरें और भी