Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs PAK 2023: पाकिस्तान पर भारत को मिली शानदार जीत, सनी देओल समेत खुशी में झूमे ये बॉलीवुड सितारे

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:09 PM (GMT+05:30)

    India vs Pakistan आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दे दी है। इस जीत का जश्न हर भारतवासी धूमधाम से मना ...और पढ़ें

    टीम इंडिया की जीत इन सेलेब्स ने जताई खुशी (Photo Credit-Instagram)
    टीम इंडिया की जीत इन सेलेब्स ने जताई खुशी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. टीम इंडिया की जीत पर झूम ये फिल्मी सितारे
    2. अजय देवगन ने भारत की जीत पर लिखी ये बात
    3. पाकिस्तान को भारत ने चटाई धूल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ICC Cricket World Cup 2023 Ind vs Pak: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत बना पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला गया। इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान टीम को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है।

    पाकिस्तान पर मिली भारत (India vs Pakistan) की इस शानदार जीत को लेकर बॉलीवुड के तमाम फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन-कौन से वो सेलेब्स हैं, जिन्होंने टीम इंडिया की जीत का जश्व मनाया है।

    टीम इंडिया की जीत पर झूम ये फिल्मी सितारे

    हमेशा से देखा गया कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। इस बार भी वर्ल्ड कप 2023 के इस मैच के लिए सभी फिल्मी सितारे एक्साइटेड नजर आए। 

    इस बीच अब पाकिस्तान के खिलाफ मिली भारत की इस शानदार जीत को लेकर गदर 2 (Gadar 2) सुपरस्टार सनी देओल  ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में खुशी जाहिर की है। सनी ने लिखा है- गदर मचा दिया मेन इन ब्लू ने क्रिकेट के मैदान पर आज, पूरा भारत इस जीत को सेलिब्रेट करेगा। भारतीय टीम को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। 

    खबरें और भी

    सनी देओल के अलावा हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अजय देवगन ने भारतीय टीम की बेहतरीन जीत को लेकर इंस्टा स्टोरी में रोहित शर्मा की फोटो शेयर कर लिखा है-

    ''सबसे शानदान बॉलिंग अटैक, सबसे शानदार बल्लेबाजी ऑर्डर, हमारे पास सब कुछ है। वर्ल्ड कप आ रहा है।'' अजय देवगन और सनी देओल के अलावा एक्ट्रेस शरवरी वाग जैसे तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने पाकिस्तान पर टीम इंडिया की इस जीत को लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

    पाकिस्तान को भारत ने चटाई धूल

    वर्ल्ड कप 2023 के इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम इंडिया को 192 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे कप्तान रोहित शर्मा की 86 रनों की धमाकेदार पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही एकदिवसीय वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया ने 8वीं बार पाकिस्तान को मात देकर एक और अनोखा कीर्तिमान रच दिया है।

    ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela Video: टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम पहुंची उर्वशी रौतेला, IND vs PAK मैच का उठाया लुत्फ