Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day Songs: देशभक्ति की भावना से भरे 10 गीत, जो आपको देंगे वतन से मोहब्बत करने का जुनून

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 06:53 PM (IST)

    गुलामी और हुकूमत के उस दौर को गुजरे हुए बेसक 77 साल बीत गए हैं लेकिन उसकी यादें आज भी हमारे दिल में तूफान ला देती हैं। इस दिन स्कूल कॉलेज और सोसायटी म ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर सुने जाने वाले गीत
    स्वतंत्रता दिवस पर सुने जाने वाले गीत

    HighLights

    1. देशभक्ति के नगमों के साथ मनाइए 15 अगस्त
    2. कई जगह फहराया जाता है झंडा
    3. इन गानों को सुनकर आ जाएगा जोश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2024 को 78वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। यह मौका जहां शहीदों को याद करने का होता है, वहीं अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने का जश्न भी मनाया जाता है, जिसे शानदार बनाते हैं देशभक्ति में लिपटे गाने।

    देशभक्ति के गीतों में ऐसी क्षमता होती है, जो आपमें एकता और गौरव की भावना पैदा कर सकते हैं। इन गीतों के लिरिक्स में ऐसा जादू है कि ये आपको उन दिनों के संघर्ष की याद दिलाएंगे, जब देश को आजादी दिलाने के लिए वीरों ने अपनी जान का बलिदान दिया था। आज आपको कुछ ऐसे ही देशभक्ति के गीत बताते हैं, जिन्हें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

    ऐ मेरे वतन के लोगों

    प्रदीप द्वारा लिखा गया और लता मंगेशकर की आवाज से सजा ये गीत 1962 में चीन-भारत युद्ध में मारे गए भारतीय सैनिकों की याद दिलाता है। इसके सुनने पर आज भी किसी की आंखे नम हो जाएंगी।

    तेरी मिट्टी में मिल जावां

    अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का ये गाना एक ऐसा गाना है जिसके बिना 15 अगस्त की शाम अधूरी है।

    यह भी पढ़ें: 'भगत सिंह' के लिए दीवानगी ने इन सितारों को बनाया क्रांतिकारी, शम्मी कपूर से अजय देवगन तक हैं प्रेरित

    मां तुझे सलाम

    ए आर रहमान की आवाज से सजा गीत वंदे मातरम एक शक्तिशाली गान है जो देशभक्ति की प्रबल भावनाएं जगाता है।

    वंदे मातरम

    बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कविता पर आधारित यह गीत भारत के सबसे प्रतिष्ठित देशभक्ति गीतों में से एक है।

    ऐ वतन मेरे वतन

    आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी का गाना ऐ वतन मेरे वतन आबाद रहे इस दिन हर किसी की जुबां पर चढ़कर बोलता है।

    कंधो से मिलते हैं कंधे

    भारतीय सैनिकों के जज्बे को याद दिलाता फिल्म लक्ष्य का ये गाना सालों से स्वतंत्रा दिवस की शान बना हुआ है।

    मेरे देश की धरती

    फिल्म उपकार का ये गीत महेंद्र कपूर ने गाया है। यह गीत भारत की कृषि समृद्धि का महिमामंडन करता है और एक क्लासिक है।

    संदेशे आते हैं

    फिल्म बॉर्डर का गाना संदेशे आते हैं। यह गीत सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों का प्रतीक, सैनिकों और उनके परिवारों के बीच भावनात्मक संबंध को दर्शाता है।

    कर चले हम फिदा

    फिल्म हकीकत का गाना कर चले हम फिदा मोहम्मद रफी की आवाज से सजा हुआ है जो जवानों की शहादत की कहानी को बयां करता है। इसके लिरिक्स और म्यूजिक कमाल का है।

    चक दे! इंडिया

    फिल्म चक दे इंडिया का ये गाना बेहद जोशीला और उर्जा से भरा हुआ है जिसे सुखविंदर ने अपनी आवाज से सजाया है।

    यह भी पढ़ें: Independence Day 2024: चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाने के लिए दरी पर सोने लगे थे अखिलेंद्र मिश्रा

    खबरें और भी