विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2024: 'शहीद' से लेकर '1942 लव स्टोरी' तक, जब देश से प्रेम के लिए कुर्बान हुआ नायक

Published: Tue, 13 Aug 2024 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2024 05:45 PM (IST)

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर हम आपको उन फिल्मों के ...और पढ़ें

इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा आजादी का संघर्ष। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा आजादी का संघर्ष। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आजादी के इर्द-गिर्द घूमतीं बॉलीवुड की ये फिल्में
  2. एक बॉलीवुड फिल्म साबित हुई गोल्डन जुबिली हिट
  3. आजादी की जंग में दिखी प्रेम कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों की लड़ाई और सैकड़ों कुर्बानियों के बाद 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश हुकूमत से देश आजाद हुआ था। ब्रिटिश के खिलाड़ लड़कर देशवासियों ने आजादी हासिल की थी। देश की आजादी को 78 साल होने जा रहे हैं। इस मौके पर कहानी उन फिल्मों की, जिसमें आजादी की जंग दिखाई गई।

फिल्मों में आपने कई फ्रीडम फाइटर या आजादी की कहानी देखी होगी, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका जॉनर बेशक अलग हो, लेकिन बैकग्राउंड की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग की दिखाई गई। देखिए वो लिस्ट...

शहीद (Shaheed, 1948)

आजादी के ठीक एक साल बाद रमेश सहगल शहीद फिल्म लेकर आये। फिल्म की कहानी एक ऐसे फ्रीडम फाइटर राम (दिलीप कुमार) की है, जो देश की आजादी के लिए लड़ता है लेकिन इसी वक्त उसे शैला नाम की लड़की (कामिनी कौशल) से इश्क हो गया था। यह 1948 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- Shaheed: 15 मिनट... कहानी उस फिल्म की, जिसे देखने के बाद वक्त भी भूल गये थे लाल बहादुर शास्त्री

क्रांति (Kranti, 1981)

सलीम-जावेद (Salim-Javed) की लिखी फिल्म क्रांति भी ब्रिटिश के खिलाफ लड़ाई की काल्पनिक कहानी है।किस तरह सांगा (दिलीप कुमार) और भरत (मनोज कुमार) अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ क्रांति लाते हैं, फिल्म में यही दिखाया गया है। कल्ट कही जाने वाली यह फिल्म गोल्डन जुबिली हिट साबित हुई थी।

यह अब तक की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म में परवीन बाबी, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा और हेमा मालिनी जैसे कलाकार भी थे।

Kranti

देश प्रेमी (Desh Premee, 1982)

मनमोहन देसाई निर्देशित अमिताभ बच्चन की फिल्म देश प्रेमी में दिखाया गया है कि लोगों में आजादी के बाद देश प्रेम कम हो गया है। एक शख्स जिसने देश को आजाद कराने में भूमिका निभाई है, उस पर ही देश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगता है। फिल्म में हेमा मालिनी, शर्मिला टैगोर, परवीन बाबी, शम्मी कपूर और प्रेमनाथ जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

Desh Premee

1942 ए लव स्टोरी (1942: A Love Story, 1994)

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 1942: ए लव स्टोरी भी 1942 में सेट की गई है, जब भारतीय ब्रिटिश हुकूमत को कम करने में लगे हुए थे। ब्रिटिश के खिलाफ लड़ाई के बीच अनिल कपूर को मनीषा कोइराला से इश्क हो जाता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर भी अहम भूमिका में थे।

1942 A Love Story

रंग दे बसंती (Rang De Basanti, 2006)

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म रंग दे बसंती भले एक म्यूजिकल थ्रिलर है, लेकिन कहानी भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरित है। इन क्रांतिकारियों का रास्ता अपनाकर किस तरह दोस्त अजय (आर माधवन) की सच्चाई लाते हैं, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Rang De Basanti

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में आमिर खान, कुणाल कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और सोहा अली खान जैसे कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: जंगे-आजादी के गुमनाम हीरो, क्या फिल्मों से पहले इन्हें पहचानते थे आप?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।