Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    First Horror Movie: सिर्फ 9 लाख रुपये में बनी थी भारत की पहली हॉरर फिल्म, बजट से 10 गुना ज्यादा की थी कमाई

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 08:10 AM (IST)

    Indias First Horror Film अगर आप हॉरर जॉनर की फिल्में पसंद करते हैं तो क्या आपको मालूम है कि भारत की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है? 76 साल पहले हॉरर फिल्मो ...और पढ़ें

    भारत की पहली हॉरर फिल्म का कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    भारत की पहली हॉरर फिल्म का कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1949 में रिलीज हुई थी भारत की पहली हॉरर मूवी
    2. भारत की पहली हॉरर मूवी को बनाने में लगे बहुत पैसे
    3. बजट से 10 गुना ज्यादा हुई थी हॉरर मूवी की कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज हिंदी सिनेमा हो या फिर साउथ सिनेमा... हॉरर फिल्मों का क्रेज हर ओर है। हॉरर मूवीज का बॉक्स ऑफिस पर छा जाना यह दर्शाता है कि दर्शकों को यह जॉनर कितना पसंद है। आपने भूल भुलैया देखी होगी, 1920 देखी होगी या फिर स्त्री जैसी डरावनी फिल्में देखी होंगी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा-खासा नोट छापा। मगर क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली डरावनी फिल्म कब शुरू हुई थी?

    आज के समय में हॉरर फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ गया है। हालिया फिल्मों को देखें तो अब मेकर्स हॉरर फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं, जो उन लोगों को भी अट्रैक्ट कर रहा है जो डरावनी फिल्में देखने से परहेज करते हैं। मगर जब भारत की पहली हॉरर मूवी रिलीज हुई थी तो उसमें कोई कॉमेडी फैक्टर नहीं था।

    इस फिल्म के हर सीन ने दर्शकों का दिल दहला दिया था। कहानी, सीन्स, किरदार और गाने सब कुछ ऑन-ट्रैक था। भारत की पहली हॉरर फिल्म का नाम है महल (Mahal)।

    Mahal

    Photo Credit - IMDb

    76 साल पहले रिलीज हुई थी पहली हॉरर मूवी

    कमल अमरोही निर्देशित महल 1949 में रिलीज हुई थी। 2 घंटे 45 मिनट की इस डरावनी फिल्म में उस वक्त के दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार, खूबसूरत अदाकारा मधुबाला, एम कुमार, कनु रॉय और लीला पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। बॉम्बे टॉकीज के बैनर तले बनी फिल्म उस वक्त की सबसे महंगी मूवीज में से एक थी।

    यह भी पढ़ें- Kishore Kumar ने एक वादे की वजह से बीमार मधुबाला को बनाया था पत्नी? 4 शादी पर बोले थे- 'औरतों को पहले...'

    हॉरर मूवी का कलेक्शन

    महंगी स्टार कास्ट, शानदार सेट और सदाबहार गानों के साथ महल का एक-एक सीन बड़ी बारीकी के साथ कमल अमरोही ने शूट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त यह फिल्म 9 लाख रुपये में बनी थी जिसकी आज 15 करोड़ रुपये से भी ऊपर कीमत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने उस वक्त कई गुना ज्यादा कमाई की थी। कहा जाता है कि इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे जिसकी आज कीमत 218 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    महल मूवी की कहानी

    महल मूवी की कहानी रहस्य और पुनर्जनन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी की शुरुआत हरि शंकर (अशोक कुमार) से होती है जो एक पुरानी हवेली में आता है, जिसे महल कहा जाता है। हवेली का चौकीदार उसे एक कपल की दुखद कहानी सुनाता है, जो वहां रहा करते थे।

    First Indian Horror movie

    Photo Credit - Instagram

    प्रेमी की मृत्यु नदी में डूबने से हो जाती है और उसकी प्रेमिका कामिनी (मधुबाला) भी जल्द ही मर जाती है। हरि शंकर को पता चलता है कि हवेली का मालिक उससे हूबहू मिलता-जुलता था। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्यमयी घटनाएं और कामिनी की आत्मा का आभास हरि को परेशान करने लगता है।

    यह भी पढ़ें- बड़ी बहन Madhubala की तरह छोटी ने भी सिनेमा में किया था राज, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी फिल्म