Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sholay नहीं, ये थी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर गिरी थी औंधे मुंह, हीरोइनों के Kiss ने मचाया था बवाल

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 01:28 PM (GMT+05:30)

    80 के दशक में भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाई गई थी जिस पर मेकर्स और डायरेक्टर ने खूब पैसे लगाए थे लेकिन कमाई के मामले में फिल्म फुस्स साबित हुई। जैसे ह ...और पढ़ें

    भारत की सबसे महंगी फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप। फोटो क्रेटिट- इंस्टाग्राम
    भारत की सबसे महंगी फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप। फोटो क्रेटिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 1983 में रिलीज हुई थी रजिया सुल्तान
    2. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी थे लीड रोल में
    3. कमल अमरोही ने किया था निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में एक फिल्म बनाई गई, जिसे तैयार करने में 8 साल का वक्त लगा। सिनेमा जगत के महान निर्देशक इसे बना रहे थे। कास्ट भी दिग्गज सितारों से सजी थी। इसे ग्रैंड लेवल पर प्रस्तुत करने के लिए मेकर्स ने 10 करोड़ रुपये का खर्चा किया था। बहुत कर्ज भी लेना पड़ा और लोगों ने दिया भी, यहां तक कि फिल्म की टीम ने भी उधार दिया और पक्की गारंटी थी कि सारे कर्ज उतर जाएंगे, लेकिन रिलीज के बाद जो हुआ, वो इतिहास में दर्ज हो गया। 

    यह फिल्म थी 1983 में रिलीज हुई सबसे चर्चित फिल्म रजिया सुल्तान (Razia Sultan)। इसमें लीड रोल हेमा मालिनी (Hema Malini), परवीन बाबी (Parveen Babi) और धर्मेंद्र (Dharmendra) थे। इंडिया पीरियड बायोग्राफिकल फिल्म की कहानी दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान पर आधारित थी। पाकीजा मूवी के तुरंत बाद ही कमल अमरोही ने इस फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। 

    भारत की सबसे महंगी फिल्म

    कमल अमरोही ने इस फिल्म को बनाने में पूरी मेहनत लगा दी। वह स्पेशल इफेक्ट के लिए हॉलीवुड भी गए थे। उन्होंने इस मूवी को बनाने में 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसकी वजह से यह उस वक्त भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई थी। कमल ने फिल्म में अपने सारे पैसे लगा दिए थे। उन्होंने इंडस्ट्री से काफी लोन लिया, यहां तक कि क्रू मेंबर्स से भी पैसे उधार लिया और उन्हें यकीन दिलाया कि वह प्रॉफिट होने के बाद उन्हें पैसे वापस करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के दिल में बसा है कौन? 'रूह बाबा' ने खोल दिया राज, कहा- 'मुझे लाइव लोकेशन भेजने की जरूरत'

    Razia Sultan Box Office

    Razia Sultan movie- IMDb

    सुपरफ्लॉप थी फिल्म

    मगर रजिया सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पीरियड ड्रामा ने बस 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। IMDb के मुताबिक, इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कुछ वक्त के लिए पूरी इंडस्ट्री कर्ज में डूब गई थी। जैसे-तैसे करके इन्वेस्टर्स ने तो अपने पैसे निकाल लिए, लेकिन कमल अमरोही कंगाल हो गए। उन्होंने अपनी जेब से क्रू मेंबर्स को पैसे दिए।

    खबरें और भी

    Razia Sultan movie

    Razia Sultan movie- IMDb

    रजिया सुल्तान के फ्लॉप होने की वजह

    रजिया सुल्तान में ज्यादातर कठिन उर्दू शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जो ज्यादातर दर्शकों की समझ से परे था। इसकी वजह से दर्शक फिल्म देखने से बच रहे थे। यही नहीं, फिल्म में एक गाना ख्वाब बनकर कोई आएगा, उस वक्त का सबसे विवादित गाना था। इस गाने में हेमा मालिनी और परवीन बाबी का रोमांस दिखाया गया था। गाना देख ऐसा माना जा रहा था कि दोनों का किसिंग सीन भी है। इस वजह से खूब बवाल भी हुआ था।

    Razia Sultan

    Hema Malini and Dharmendra in Razia Sultan- IMDb

    कमल अमरोही ने रजिया सुल्तान की फ्लॉप होने के बाद दो फिल्में मजनून और बहादुरशाह जफर बनाने जा रहे थे, लेकिन किसी कारण यह फिल्म नहीं बन पाई और 1993 में कमल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

    यह भी पढ़ें- Oscar 2025 में क्वालिफाई हुई फिल्म Sunflowers Were the First Ones to Know, कान्स में लहराया था जीत का परचम