यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kartik Aaryan के दिल में बसा है कौन? 'रूह बाबा' ने खोल दिया राज, कहा- 'मुझे लाइव लोकेशन भेजने की जरूरत'
Bhool Bhulaiyaa 3 स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बीते दिनों विद्या बालन ने हिंट दिया था कि अभिनेता किसी के साथ रिलेशन ...और पढ़ें

HighLights
- भूल भुलैया 3 में नजर आ रहे कार्तिक आर्यन
- चंदू चैम्पियन की वजह से बिजी हुई एक्टर का शेड्यूल
- सफलता का आनंद लेकर रहे कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कई बार अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हेडलाइंस में जगह बनाई है। उनका नाम बी-टाउन की कई हसीनाओं से जुड़ चुका है। अब एक्टर ने रिवील किया है कि अब उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है।
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) से धमाल मचा रहे हैं। वह फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने काम के इतर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लोगों का ध्यान खींचा।
डेटिंग का नहीं मिल रहा समय
कार्तिक आर्यन ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि सिंगल हैं या मिंगल। मशैबल के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा, "मैं सिंगल हूं। मुझे किसी को भी अपनी लाइव लोकेशन भेजने की जरूरत नहीं है। मैं किसी डेटिंग एप्लीकेशन पर भी मौजूद नहीं हूं। तकनीकी तौर पर जब से मैं चंदू चैंपियन की तैयारी और शूटिंग कर रहा हूं, मुझे समय ही नहीं मिला।"
यह भी पढ़ें- 'ये दिवाली Bhool Bhulaiyaa वाली', एलन वॉकर के कॉन्सर्ट में Kartik Aaryan ने जमाया रंग, सिंगर को सिखाई हिंदी
चंदू चैम्पियन की वजह से बिजी हुआ शेड्यूल
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, "मैं ऐसे सख्त नियम में था, जिसमें मुझे एक एथलीट की तरह अपने जिम, खाने और सोने के पैटर्न की गणना करनी थी। यह सब दो साल तक चला। वाकई मैं पहली बार तैराकी भी सीख रहा था। शेड्यूल बहुत बिजी हो गया था। साथ ही भूल भुलैया 3 की शूटिंग करना और इसे एक निश्चित समय में खत्म करना भी एक चुनौती था। इसलिए मैं पूरी तरह से उस सब में व्यस्त था।"
खबरें और भी
विद्या बालन ने दिया था हिंट
हाल ही में, विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन के डेटिंग को लेकर हिंट दिया था। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में मंजुलिका ने बताया था कि सेट पर कार्तिक हमेशा फोन पर बिजी रहते थे और लव यू वगैरह बोलते रहते थे यह सुनकर अभिनेता शर्मा गए थे।
फिलहाल, कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट मूवी भूल भुलैया 3 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 1 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म ने चार दिन के अंदर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। फिल्म का क्लैश अजय देवगन और करीना कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन से हुआ। दोनों बराबर का कारोबार कर रहे हैं।