विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Pakistan सीजफायर पर बॉलीवुड सेलेब्स के आए रिएक्शंस, रवीना टंडन ने दो टूक कह दी ये बात

Published: Sat, 10 May 2025 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 10 May 2025 08:19 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने का एलान किया जा चुका है। इस फैसले का समर्थन करते ...और पढ़ें

रवीना टंडन और करीना कपूर खान (Photo Credit- Instagram)
रवीना टंडन और करीना कपूर खान (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. भारत और पाक के बीच सीजफायर पह हुई सहमत्ति
  2. बॉलीवुड सेलेब्स ने फैसले का किया समर्थन
  3. रवीना टंडन ने कह दी ऐसी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई थी। विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि सीजफायर पर दोनों देशों ने समहति जताई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के जरिए भारत-पाक के बीच सीजफायर की जानकारी दी। इस जानकारी के सामने आने के बाद बॉलीवुड सितारों ने दोनों देश के फैसले पर सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि रवीना टंडन से लेकर करीना कपूर खान जैसे सितारों ने क्या कुछ कहा है। 

सीजफायर पर क्या बोलीं रवीना टंडन?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सीजफायर के एलान के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'अगर यह बात सच है, तो यह स्वागत करने के योग्य फैसला है। लेकिन इस बार कोई गलती न करें, क्योंकि जिस दिन भारत फिर से आतंकवाद से लहूलुहान होगा, तो यह युद्ध की कार्रवाई होगी और इसका भुगतान करने के लिए तैयार रहना होगा।IMF को इस बात का भी पता लगना चाहिए कि आखिर उनका पैसा कहां जाता है। लेकिन अभी और कभी भी भारत फिर से लहूलुहान नहीं होना चाहिए।'

ये भी पढ़ें- ‘यह हमारी लड़ाई है…’ भारत-PAK तनाव के बीच संजय दत्त की चेतावनी, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा, रब रक्खा और जय हिंद। इसके साथ उन्होंने भारतीय झंडे की इमोजी भी लगाई।

करण जौहर ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस फैसले का स्वागत करते हुए करण जौहर ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी और दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही, उन्होंने खुशी जाहिर की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सीजफायर की घोषणा की पोस्ट शेयर करते हुए थैंक गॉड कहकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया।

वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा ने भी दिया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट करते हुए सीजफायर का समर्थन किया है। इसके अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने स्टोरी पर ओम नम: शिवाय लिखकर सीजफायर का हैशटेग लगाया।

ये भी पढ़ें- भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का एलान, विदेश सचिव बोले- 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।