विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘यह हमारी लड़ाई है…’ भारत-PAK तनाव के बीच संजय दत्त की चेतावनी, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम

Published: Sat, 10 May 2025 07:19 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दिन बाद सेना के शौर्य की तारीफ की। उन्होंने ...और पढ़ें

संजय दत्त ने सेना के लिए किया पोस्ट (Photo Credit- Instagram)
संजय दत्त ने सेना के लिए किया पोस्ट (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. संजय दत्त ने सेना की तारीफ की
  2. आतंकी हमले पर दिया रिएक्शन
  3. अभिनेता का पोस्ट हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है। इस बीच संजय दत्त का ट्वीट वायरल हो रहा है। इसके जरिए उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है। आइए जानते हैं कि संजू बाबा ने पाकिस्तान को लेकर क्या कुछ कहा है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने आतंकवाद की निंदा करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया है। 65 वर्षीय एक्टर का यह भी कहना है कि लड़ाई किसी भी देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन लोगों से लड़ी जाती है, जो भय और हिंसा फैलाने का काम करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दिन बाद अभिनेता की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Photo Credit- IMDb

संजय दत्त ने जारी किया कड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पर सिनेमा जगत के पॉपुलर सितारों की प्रतिक्रिया आ चुकी है। अब संजय दत्त ने भी कड़ा बयान एक्स प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'हमारे देश के लोगों पर लगातार किए जा रहे हमलों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- जिस आवाज के लिए रिजेक्ट हुआ सुपरस्टार, उसी ने जीता Sanjay Dutt के पिता का दिल, तुरंत ऑफर कर दी थी फिल्म

हम इसका जवाब जरूर देंगे, पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ। दुनिया को यह जरूर समझना चाहिए कि हमारी लड़ाई किसी भी देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन आतंकवादियों के विरोध में है, जो भय और अराजकता को फैलाना चाहते हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हम इस बार पीछे नहीं हटेंगे।'

भारत की एकजुटता पर क्या बोले अभिनेता?

संजय दत्त ने भारत की एकजुटता की तारीफ भी की है। इस बारे में उन्होंने लिखा, 'हिंसा के पर्दे के पीछे छिपे आतंकवादी कायरों के अलावा कुछ नहीं हैं। वे परछाई से हमला करना जानते हैं, लेकिन वे इस बात को जल्द ही सीख जाएंगे कि हमारा राष्ट्र झुकता नहीं है। जब भी वे हमें तोड़ने की कोशिश करेंगे, तो हम मजबूती के साथ फिर से उठते हैं। हमारी एकता, हमारा जोश और फिर से लड़ने की ताकत उनकी नफरत से काफी ज्यादा है।'

ये भी पढ़ें- रिलीज से कुछ दिनों पहले अचानक Youtube से गायब हुआ Housefull 5 का टीजर, क्या है पूरा मामला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।