विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Vs Nz Semi Final: विराट कोहली ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सनी देओल-अनुपम खेर समेत सितारे हुए गदगद

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 15 Nov 2023 08:09 PM (IST)

India Vs Nz Semi Final विराट कोहली का नाम इस वक्त हर किसी की जुबान पर हैं। किंग कोहली ने ...और पढ़ें

विराट कोहली को सितारों ने 50वें शतक पर दी बधाई / फोटो- Instagram
विराट कोहली को सितारों ने 50वें शतक पर दी बधाई / फोटो- Instagram

HighLights

  1. विराट कोहली ने रच दिया इतिहास
  2. बॉलीवुड सितारों विराट के नए रिकॉर्ड पर जताई खुशी
  3. इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Cricket World Cup 2023 India Vs Nz Semi Finale: विराट कोहली ने एक बार फिर से शतक जड़कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया और न्यूजीलैंड के सेमी फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़े-बड़े सितारे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हैं।

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली। इस मैच के साथ ही उन्होंने 50वां शतक बनाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का वनडे रिकॉर्ड ब्रेक किया और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। विराट कोहली के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की।

सनी देओल ने कुछ इस अंदाज में अपनी खुशी की व्यक्त

गदर 2 एक्टर सनी देओल ने विराट कोहली के इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इंस्टा पर विराट कोहली की एक फोटो शेयर की। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "किंग ने जीत हासिल की। वानखेड़े आज एक नए इतिहास का साक्षी बना, क्योंकि किंग कोहली ने वनडे में अपना 50वां शतक जड़ा। उन्होंने ने दुनियाभर में एक नया रिकॉर्ड कायम किया। विराट कोहली की एक बड़ी जीत है"।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli की बायोपिक के लिए खुद को काबिल नहीं मानते रणबीर? एनिमल एक्टर बोले- ये शख्स निभा सकता है किरदार

अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "और ऐसे रचा विराट कोहली ने इतिहास। हम सभी भारतीय गर्व से प्रफुल्लित हुए। जय हो, जिंदाबाद"। एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने विराट कोहली का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "विराट कोहली ने एक बार फिर से कर दिखाया"।

सामंथा रुथ प्रभु सहित इन सितारों ने भी किया ट्वीट

सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। इसके अलावा अथिया शेट्टी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट कोहली की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एकदम अविश्वसनीय'।

सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक लीजेंड दूसरे लीजेंड का हौंसला बढ़ाते हुए, आज विराट कोहली ने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से बैटन लिया है। 50वां वनडे शतक और आना अभी बाकी है। विराट कोहली, तुमने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है, बल्कि तुम क्रिकेट की स्क्रिप्ट दोबारा लिख रहे हो"।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने जैसे ही अपना 50वां वनडे शतक मारा, उन्होंने तुरंत अपने बल्ले को रखकर स्टेडियम की तरफ दोनों हाथों से सचिन तेंदुलकर को झुककर नमन किया।

यह भी पढ़ें: India vs NZ: नॉट आउट हुए विराट तो अनुष्का की आई जान में जान, वानखेड़े स्टेडियम से कपल का फ्लाइंग किस भी वायरल