विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े पर्दे पर आएगी 1971 के युद्ध की सबसे अनोखी कहानी, जब कराची बंदरगाह पर भारत ने बरसाई थी आग

Published: Fri, 26 Jan 2024 03:59 PM (IST)

India Pakistan 1971 War Movie भारत और पाकिस्तान के बीच हुई 1971 की जंग ना सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि इस ...और पढ़ें

विक्रमादिक्य मोटवाने फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फोटो- फिल्म टीम
विक्रमादिक्य मोटवाने फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फोटो- फिल्म टीम

HighLights

  1. ऑपरेशन ट्राइडेंट भारतीय नौसेना के पराक्रम की कहानी है
  2. विक्रमादित्य मोटवानी फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं
  3. निखिल द्विवेदी अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण करेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Indian Pakistan War 1971 Movies: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ 1971 का ऐतिहासिक युद्ध अपने आप में वीरता और पराक्रम की अनगिनत दास्तान समेटे हुए है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने जमीन और आसमान के साथ पानी में भी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

जंग से निकली कई कहानियों पर बनी फिल्मों ने थल सेना और वायु सेना के शौर्य को दिखाया है। अब एक ऐसी कहानी पर्दे पर आने वाली है, जो भारतीय नौसेना की बहादुरी को सामने लाएगी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे हैं, जबकि निर्माता निखिल द्विवेदी हैं।

नेवी के सबसे सफल ऑपरेशन ट्राइडेंट पर फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है। पर्दे पर इसे दिखाने के लिए निर्माताओं की आइमैक्स के साथ बातचीत चल रही है।

क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद करवाने के लिए लड़ी गई इस जंग में नेवी के ऑपरेशन को ट्राइडेंट का नाम दिया गया था, जिसका नेतृत्व एडमिरल एसएम नंदा और कमांडर बब्रुभान यादव ने किया था।

ट्राइडेंट भारतीय नौसेना का सबसे सफल वॉर टाइम ऑपरेशन माना जाता है। 4-5 दिसम्बर, 1971 की रात नौसेना ने कराची बंदरगाह पर हमला करके पाकिस्तान के माइनस्वीपर, डेस्ट्रॉयर और गोला-बारूद ले जाने वाले कार्गो जहाज को तबाह कर दिया था।

इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना की कोई क्षति नहीं हुई थी। इस जीत का जश्न हर साल 4 दिसम्बर को नेवी डे के रूप में मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: इन फिल्मों में छिपा है देश से प्यार करने का संदेश, OTT पर देखें ये 10 जबरदस्त मूवीज

बड़े कलाकार निभाएंगे लीड रोल

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लीड रोल्स के लिए दो बड़े कलाकारों से बातचीत चल रही है, जिन्होंने अपनी रजामंदी दे दी है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इस साल अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू होने की सम्भावना है। 

2019 में इसी विषय पर फिल्म नेवी डे की घोषणा की गई थी, जिसे रजनीश घई निर्देशित करने वाले थे। भूषण कुमार, अतुल कस्बेकर, तनुज गर्ग और स्वाति अय्यर चावला निर्माण थे।

भारत-पाक युद्ध पर बनीं इतनी फिल्में

1973 में चेतन आनंद ने ऑपरेशन कैक्टल लिली पर हिंदुस्तान की कसम फिल्म बनाई थी, जिसमें भारतीय वायु सेना की जांबाजी को दिखाया गया था। इस फिल्म में राज कुमार, अमजद खान, अमरीश पुरी और परीक्षित साहनी प्रमुख किरदारों में थे।

1997 में आई जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर लोंगेवाला के युद्ध की कहानी है। सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। 2007 की फिल्म 1971 में पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों को युद्धबंदी बनाने की कहानी दिखाई गई थी।

2017 की फिल्म द गाजी अटैक, पाकिस्तानी सबमैरीन को डुबोने की कहानी है। इनके अलावा राजी, रोमियो अकबर वॉल्टर, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया और पिप्पा की कहानियां भी 1971 के भारत-पाक युद्ध से निकली हैं।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024- अक्षय कुमार से करीना कपूर तक, सेलेब्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।