विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2024: इन फिल्मों में छिपा है देश से प्यार करने का संदेश, OTT पर देखें ये 10 जबरदस्त मूवीज

Published: Wed, 24 Jan 2024 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2024 08:32 AM (IST)

Republic Day 2024 OTT Patriotic Movies देशभर में गणतंत्र दिवस गर्व और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस ...और पढ़ें

रिपब्लिक डे पर ओटीटी पर देखिए ये फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम
रिपब्लिक डे पर ओटीटी पर देखिए ये फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आलिया भट्ट ने राजी में भारतीय स्पाइ का रोल निभाया है
  2. शेरशाह की कहानी कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की है
  3. बॉर्डर भारत-पात युद्ध के दौरान हुई घटनाओं को दिखाती है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 75th Republic Day 2024 Patriotic Movies: देशभर में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सालों की लड़ाई के बाद मिली आजादी के बाद 1950 में 26 जनवरी को देश को अपना संविधान मिला था। हर देशवासी के लिए यह गर्व की बात है।

सिनेमा एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए मनोरंजन तो होता ही है, साथ ही जरूरी सामाजिक संदेश भी लोगों तक पहुंचाए जाते हैं। समय-समय पर ऐसी फिल्में आती रही हैं, जिन्होंने अपने कथानक के जरिए कोई अहम बात कही है। 

रिपब्लिक डे की छुट्टी में ऐसी ही फिल्मों का लुत्फ उठाया जा सकता है, जो मनोरंजन के साथ देशभक्ति का संदेश भी देती हैं। इन फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।

स्वदेस

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

इस फिल्म में शाह रुख खान ने मोहन भार्गव की भूमिका निभाई थी, जो नासा में काम करता है। मोहन, कावेरी मां की तलाश में भारत आता है, जिन्होंने उसे पाल पोसकर बड़ा किया था, फिर यहीं रह जाता है और गांव वालों की दशा सुधारने में जुट जाता है। 2004 में आई फिल्म निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024- जब किसी आर्टिकल या सेक्शन से प्रेरित हुईं फिल्मों की कहानियां, रियल लाइफ में भी छिड़ी बहस

राजी

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राजी ऐसी कश्मीरी लड़की की कहानी है, जो अपने देश के लिए स्पाइ बन जाती है।फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत का किरदार निभाया था, जो जासूसी के लिए पाकिस्तान सेना के अफसर से शादी करती है। विक्की कौशल इस किरदार में थे। मेघना गुलजार ने फिल्म का निर्देशन किया था। 

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

कहां देखें- जी5

विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी जम्मू कश्मीर में हुई एक आतंकी घटना से प्रेरित है, जिसमें कई जवान शहीद हो गये थे। फिल्म में आतंकियों के पाकिस्तान स्थित अड्डे पर हवाई हमला करने की घटना दिखाती है। 

शेरशाह

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की इस बायोपिक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। कैप्टन बत्रा को वीरता के लिए भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र प्रदान किया गया था। 

रंग दे बसंती

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म में राजनीति भ्रष्टाचार पर निशाना साधा गया है। आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, सोहा अली खान और कुणाल कपूर ने प्रमुख किरदार निभाये थे। आर माधवन भी एक खास किरदार में थे। 

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित 2002 की फिल्म है। यह फिल्म क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की बायोपिक है। फिल्म में अजय देवगन ने भगल सिंह का किरदार निभाया था। 

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

जाह्नवी कपूर अभिनीत बायोपिक पूर्व भारतीय वायु सेना पायलट गुंजन सक्सेना की जर्नी को दर्शाती है जो कारगिल युद्ध में देश की सेवा करती नजर आई थीं। गुंजन सक्सेना को कारगिल गर्ल के नाम से जाना जाता था। 

मंगल पांडे: द राइजिंग

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

मंगल पांडे: द राइजिंग 2005 की एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है, जो मंगल पांडे के जीवन पर आधारित है। मंगल पांडे ने 1857 में क्रांति का पहला बिगुल बजाया था। केतन मेहता ने निर्देशि किया था। आमिर खान ने मंगल पांडे की भूमिका निभाई है।

बॉर्डर

कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो

बॉर्डर 1997 की वॉर फिल्म है, जो जेपी दत्ता द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बॉर्डर सच्ची घटनाओं को दर्शाती है। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार शामिल हैं।

मिशन मजनू

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में उस भारतीय जासूस की कहानी को दिखाया गया है, जिसने भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय पड़ोसी मुल्क में जाकर उनकी परमाणु हथियार की गतिविधियों का पता लगाया था। बता दें, थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases- एनिमल, सैम बहादुर, कर्मा कॉलिंग...Republic Day वीकेंड में आ रहीं ये 10 फिल्में और सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।