यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025: 'बचपन के प्यार' के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ
हर साल फैंस को आईपीएल के नए सीजन का इंतजार बड़ी बेसब्री से रहता है। 18वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है जहां पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला ज ...और पढ़ें

HighLights
- स्त्री श्रद्धा कपूर बनेंगी IPL में ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा
- 22 मार्च को इन टीमों के बीच खेला जाएगा आईपीएल मैच
- श्रद्धा कपूर के अलावा ये सितारे भी लगाएंगे चार चांद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का खुमार अभी तक फैंस के सिर से उतरा भी नहीं है, इस बीच ही आईपीएल का नया सीजन आ रहा है। विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित बड़े-बड़े क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन खेलने वाले हैं। इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।
बीते साल शाह रुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सीजन जीता था, इसलिए आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत वही करेंगे। पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। हालांकि, जहां क्रिकेट है, वहां बॉलीवुड न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। आईपीएल के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारे अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाने वाले हैं और परफॉर्म करने वाले हैं।
IPL की ओपनिंग सेरेमनी में इन सितारों का होगा परफॉर्मेंस
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले सितारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रद्धा कपूर का है। बीता साल श्रद्धा और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री-2' का रहा है, ऐसे में एक्ट्रेस को इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने का मौका मिला है।
यह ही पढ़ें: Shraddha Kapoor Birthday: फोन के वॉलपेपर से कन्फर्म हुआ रिश्ता! रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिखा खास पल
हालांकि, आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने 'बिक्की' उर्फ राजकुमार राव के साथ नहीं, बल्कि अपने बचपन के क्रश वरुण धवन के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। दोनों रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर' और एबीसीडी 2 में काम कर चुके हैं। उनकी दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। श्रद्धा और वरुण धवन फैंस की पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ियों में से एक है, ऐसे में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में दोनों को साथ में परफॉर्म करते हुए देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।
खबरें और भी

Photo Credit
श्रद्धा-वरुण के अलावा अरिजीत सिंह की गूंजेगी आवाज
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन (Varun Dhawan) के अलावा अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह (Arijit Singh Song) भी इंडियन प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। इससे पहले भी वह आईपीएल 2023 और वर्ल्डकप 2023 के उदघाटन समारोह में परफॉर्म किया था।

Photo Credit- Instagram
आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च 2025 में होगी और मिड मई तक टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। अगर आप आईपीएल 2025 बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते, तो इन मैचों को आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं। अगर आप 299 रुपए का जियो कार्ड का रिचार्ज करवाते हैं, तो इंडियन प्रीमियर लीग को 90 दिन फ्री में देख सकते हैं।