Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan ने पिता Aamir Khan के आंसुओं को क्यों बताया नकली? शादी की अनदेखी फोटो की शेयर

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 08:30 PM (IST)

    आइरा खान ने 12 दिन पहले नुपूर शिखरे के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही आइरा सोशल मीडिया पर अपनी अनसीन वेडिंग पिक्चर्स शेयर कर रही हैं। ह ...और पढ़ें

    आइरा खान ने आमिर खान के आंसुओं को बताया नकली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आइरा खान ने आमिर खान के आंसुओं को बताया नकली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आइरा खान ने शेयर की शादी की अनदेखी फोटोज
    2. बेटी की शादी में रोते हुए नजर आए आमिर खान
    3. आमिर खान के आंसुओं को आइरा खान ने बताया नकली

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी आइरा खान (Ira Khan) का हाथ हमेशा के लिए नुपूर शिखरे को सौंपा था। आइरा और नुपूर की शादी में आमिर अपने आंसू नहीं रोक पाये थे। बेटी की शादी में आमिर की आंखें भर आई थीं। हालांकि, आइरा ने अपने पिता के आंसुओं को नकली बताया है। 

    आइरा खान ने पिता के आंसुओं को बताया नकली

    आइरा खान ने सोशल मीडिया पर नुपूर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक कोलाज फोटो आइरा के माता-पिता के साथ है। कोलाज की पहली फोटो में आमिर अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में आमिर को अपने दामाद के साथ खिलखिलाते हुए देखा जा सकता है। 

    इस फोटो में आइरा भी मुंह पर हाथ रखकर हंसते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए आइरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी लिखा, "नकली आंसू (असली वाले जल्द आ रहे हैं।) माइक के पास एक अनुचित टिप्पणी की गई।"  

    यह भी पढ़ें- समधन संग Aamir Khan के डांस से इमोशनल स्पीच तक, Ira Khan ने नुपूर शिखरे के साथ शादी का अनदेखा वीडियो किया शेयर

    फिटनेस ट्रेनर से बने दामाद

    नुपूर शिखरे कभी आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। आइरा ने अपने पिता के ट्रेनर को कई सालों तक डेट किया। साल 2022 में नुपूर ने आइरा को शादी के लिए प्रपोज किया और फिर दोनों ने एक ग्रैंड सेरेमनी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। साल 2024 की शुरुआत आइरा और नुपूर ने जिंदगी के नए चैप्टर से की।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    3 जनवरी को आमिर की बेटी और नुपूर ने मुंबई में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर उदयपुर में एक ग्रैंड व्हाइट वेडिंग की। सोशल मीडिया पर आइरा की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इन दिनों आइरा और नुपूर बाली में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अनसीन वेडिंग फोटोज शेयर करते रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- कुछ ऐसा था Ira Khan और Nupur के रिसेप्शन के अंदर का नजारा, Sushmita Sen ने शेयर की एक झलक