यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan और Nupur Shikhare ने कुछ इस अंदाज में मनाया हनीमून, इंडोनेशिया से कपल की फोटोज हुईं वायरल
आइरा खान और नूपुर शिखरे की वेडिंग धूमधाम से पूरी हुई। कपल की शादी कई दिनों तक चर्चा में बनी रही। नूपुर अपनी ही शादी में जिम ट्रैक में नजर आए थे। 3 जनव ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी काफी चर्चा में रही। उन्होंने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से 10 जनवरी को झीलों की नगरी उदयपुर में शादी की। इसके पहले कपल ने 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की, जो कि काफी चर्चा में रही। शादी के बाद अब कपल के हनीमून की तस्वीरें भी ट्रेंड में बनी हुई हैं।
आइरा-नूपुर की हनीमून की फोटोज आईं सामने
आइरा और नूपुर की रजिस्टर्ड मैरिज काफी अलग और हटके अंदाज में पूरी हुई थी। दूल्हेराजा नूपुर अपनी शादी में जिम ट्रैक में दौड़ते हुए आए थे। यह अनोखी शादी कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रही। इसके बाद कपल ने उदयपुर में भी अपनी वेडिंग की मेमोरीज को अनोखा बनाने के लिए हेडस्टैंड से अपने दिन की शुरुआत की। नूपुर फिटनेस ट्रेनर हैं और एक्सरसाइज से उन्हें बहुत लगाव है। इसी पैशन को उन्होंने शादी के बाद हनीमून पर भी फॉलो किया।
हनीमून से नूपुर के हैडस्टैंड की तस्वीर आई सामने
आइरा खान ने इंडोनेशिया से हनीमून की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें बीवी के साथ-साथ एक्सरसाइज के प्रति भी नूपुर का प्यार देखने को मिल रहा है। कभी बीच साइड पोज देते हुए, तो कभी ब्रेकफास्ट करते हुए, कपल ने फोटो क्लिक कराई है। दोनों के चेहरे पर उनके नए शादीशुदा जीवन की खुशी नजर आ रही है। साथ ही, उनके बीच कितना प्यार है ये भी दिख रहा है।
पोस्ट पर लोगों ने किया ये कमेंट
इन तस्वीरों को कई लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कुछ ने आइरा और नूपुर को हनीमून एन्जॉय करने की नसीहत दी। आइरा और नूपुर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने जबरदस्त तरीके से उड़ाया मनारा चोपड़ा का मजाक, कॉमेडियन की बातें सुन नहीं रुकी यूजर्स की हंसी