Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद Ira Khan और Nupur Shikhare ने बॉडी पर बनवाया यूनिक टैटू, हनीमून से फोटोज आईं सामने

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 07:27 PM (IST)

    आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) और उनके पति नुपूर शिखरे (Nupur Shikhare) ने शादी के बाद अपनी-अपनी बॉडी पर स्पेशल टैटू बनवाया है। नुप ...और पढ़ें

    आइरा खान और नुपूर ने शादी के बाद गुदवाया टैटू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आइरा खान और नुपूर ने शादी के बाद गुदवाया टैटू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आमिर खान की बेटी आइरा खान ने बनवाया टैटू
    2. आइरा खान पति नुपूर के साथ एन्जॉय कर रहीं हनीमून
    3. 10 जनवरी को नुपूर के साथ आइरा ने की थी व्हाइट वेडिंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आइरा खान (Ira Khan) बी-टाउन की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता (Reena Dutta) की लाडली आइरा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में अपनी जगह बना लेती हैं।

    आइरा खान पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। स्टार किड ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ शादी रचाई है। उन्होंने नुपूर को दो साल तक डेट किया था। नुपूर, आमिर के भी फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। बहरहाल, आइरा और नुपूर रजिस्टर्ड और व्हाइट वेडिंग के बाद बाली में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ira Khan ने हनीमून से पति Nupur Shikhare संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, रेड बिकिनी में लगीं बला की खूबसूरत

    आइरा और नुपूर ने बनवाया खास टैटू

    बाली में हनीमून वेकेशन पर आइरा और नुपूर ने अपने साथ खूबसूरत यादें लाने के लिए अपनी बॉडी पर टैटू बनवाया है। न्यूली वेड कपल ने अपनी-अपनी बॉडी पर कछुआ का टैटू बनवाया है। आइरा ने कॉलर बोन पर दो कछुए गुदवाए हैं, जबकि नुपूर ने आर्म्स पर एक टैटू बनवाया है। नुपूर शिखरे ने अपने टैटू की झलक भी दिखाई है। पत्नी आइरा के साथ फोटो शेयर करते हुए नुपूर ने लिखा, "कुछ आईलैंड को साथ ला रहा हूं।"

    Ira Khan and Nupur Shikhare

    क्या करती हैं आमिर खान की बेटी आइरा खान?

    अन्य स्टार किड्स की तरह आइरा ने पिता आमिर की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की बजाय डायरेक्शन चुना। असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने के बाद आइरा ने साल 2019 में बतौर डायरेक्टर Euripides' Medea से डेब्यू किया था, जिसमें उनके भाई जुनैद खान और हेजल कीच लीड रोल में थे। वह वर्तमान में अगात्सू फाउंडेशन नाम के मेंटल हेल्थ सपोर्ट ग्रुप की फाउंडर और सीईओ हैं।

    खबरें और भी

    आइरा खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वह अक्सर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करती नजर आती हैं। साथ ही दूसरों को जागरुक करना नहीं भूलती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ira Khan ने पिता Aamir Khan के आंसुओं को क्यों बताया नकली? शादी की अनदेखी फोटो की शेयर