Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding Pics: एक फ्रेम में दिखी Aamir Khan की पूरी फैमिली, बेटी आइरा ने शेयर कीं शादी अनसीन फोटो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 05:01 PM (IST)

    Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding Pics आमिर खान की बेटी आइरा खान और नुपुर शिखरे ने शादी रचाई है। शादी के बाद से आए दिन आइरा वेडिंग की तस्वीरों को शेयर क ...और पढ़ें

    सामने आई आइरा की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)
    सामने आई आइरा की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. आइरा खान ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें
    2. फैमिली के साथ दिखाई दिए आमिर खान
    3. पति नुपूर शिखरे संग हनीमून के लिए गईं आइरा खान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan Family Pics: फेमस स्टार किड आइरा खान ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में अपने मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ शादी रचाई है। अपनी शादी को लेकर आइरा का नाम काफी चर्चा में रहा।

    आइरा और नुपूर की वेडिंग के बाद उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इस बीच आइरा खान ने शनिवार को कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं।

    आइरा ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें

    आमिर खान की बेटी की डेस्टिनेटिंग वेडिंग को लेकर काफी खबरें सामने आईं। इसके साथ ही आइरा और नुपूर की शादी की तस्वीरों ने भी जमकर महफिल लूटी। इस बीच आइरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग की कुछ अनसीन फोटो को शेयर किया है।

    आइरा की इन फोटो में आप देख सकते हैं वह अपने पति नुपूर शिखरे के साथ ब्लैक कलर की ट्विनिंग करती हुईं दिखाई दे रही हैं। दूसरी फोटो में आमिर खान की पूरी फैमिली एक साथ खुशी में चियर करते हुए नजर आ रही है, जिनमें आमिर की दोनों एक्स वाइफ किरण राव, रीना दत्ता, बेटी आइरा खान और बेटा आजाद मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    एक अन्य फोटो में आइरा अपने छोटे भाई आजाद के साथ तस्वीर क्लिक कराती हुईं दिख रही हैं। आइरा के इस लेटेस्ट पोस्ट की तस्वीरों को आपने पहले नहीं देखा होगा। आलम ये है कि अब सोशल मीडिया पर आइरा की ये फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

    हनीमून के लिए गईं आइरा खान

    शादी के बाद हर कपल की तरह आइरा खान और नुपूर शिखरे भी हनीमून के लिए रवाना हो चुके हैं। मौजूदा समय में इंडोनेशिया के फेमस द्वीप प्रांत बाली में आइरा और नुपूर अपने हनीमून पीरियड का लुत्फ उठा रहे हैं।

    हाल ही में आइरा ने इस ट्रिप के दौरान की एक लेटेस्ट रोमांटिक तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूटी।

    ये भी पढ़ें- Ira Khan ने हनीमून से पति Nupur Shikhare संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, रेड बिकिनी में लगीं बला की खूबसूरत