Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira And Nupur: आमिर खान की बेटी आइरा फियांसे नुपुर शिखरे के साथ हुईं रोमांटिक, वायरल हुईं फोटोज

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 06:17 PM (GMT+05:30)

    आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उदयपुर से छुट्टियों की कई मजेदार तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में ...और पढ़ें

    आइरा खान ने शेयर की तस्वीरें। (Photo Credit: Instagram)
    आइरा खान ने शेयर की तस्वीरें। (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. आइरा खान ने मंगेतर नुपुर शिखरे के शेयर की तस्वीरें।
    2. दोनों रोमांटिक होते आए नजर।
    3. आइरा ने मंगेतर के साथ बिताए सुकून भरे पल।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ira And Nupur Photo: आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रविवार को भी आइरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नूपुर के साथ संडे सेलिब्रेट करते हुए कई तस्वीरें साझा की हैं। आइरा और नुपुर ने पिछले साल ही मुंबई में सगाई की है।

    पोस्ट शेयर करते हुए आइरा ने लिखा ये

    चार तस्वीरों को शेयर करते हुए आइरा ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा है कि 'अगर आप सोच रहे हैं कि फोन हवा में क्यों है... तो मैं भी हूं।' ये तस्वीरें ताज अरावली रिजॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर में ली गई हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि कपल एक बगीचे में बैठकर आराम से मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

    हवा में उछाला मोबाइल फोन

    पहली तस्वीर में नूपुर और आइरा हवा में उड़ते हुए फोन को आश्चर्य से देखते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नूपुर फोन की जांच कर रहे हैं और आइरा देख रही है। इसके बाद वाली तस्वीरों में नुपुर अपने पैरों को ऊपर उठाकर बेटे हैं और आइरा भी उनके पीछे नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    आइरा और नुपुर का रिलेशनशिप

    आइरा और नुपुर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर ने आइरा को इटली में प्रपोज किया और इसका वीडियो उन्होंने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। पिछले साल नवंबर 2022 में दोनों ने सगाई कर ली थी। इस समारोह में आमिर, रीना दत्ता और आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव, समेत कई लोग शामिल हुए थे। आमिर के भतीजे अभिनेता इमरान खान भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।

    खबरें और भी

    आमिर और रीना की बेटी हैं आइरा

    बता दें कि आइरा खान आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। साल 2019 में, आइरा ने एक थिएटर प्रोडक्शन के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके साथ ही कुछ समय पहले आइरा खान ने अपने डिप्रेशन के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'डिप्रेशन थोड़ा कठिन होता है'। परन्तु कैसे उन्होंने थेरेपी और अपने परिवार के समर्थन की मदद से इसकी लड़ाई लड़ी।