यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira Khan Wedding: न बैंड न बाजा! Ira Khan से शादी के लिए दौड़ लगाते हुए बारात लेकर पहुंचे नूपुर, देखें वीडियो
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding आमिर खान की बेटी आइरा खान की आज शादी होने वाली है। मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ आइरा वैवाहिक बंधन में बंधने वाली हैं। सोश ...और पढ़ें

HighLights
- अनोखे अंदाज में बारात लेकर पहुंचे नूपुर शिखरे
- आमिर खान की बेटी आइरा का थामेंगे हाथ
- आइरा खान की शादी को लेकर सुर्खियां तेज
एंटरटेनेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Marriage: आइरा खान की शादी को लेकर इस समय सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। आमिर खान की बेटी अपने मंगतेर नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधने वाली हैं। मुंबई में आइरा और नूपुर शिखरे की इंटिमेट वेडिंग सेरेमनी इस दौरान जारी है।
इस बीच आमिर खान के दमाद नूपुर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह दौड़ लगाते हुए वैवाहिक स्थल पर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। आइरा के होने वाले पति का ये वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है।
अनोखे अंदाज में बारात लेकर पहुंचे नूपुर शिखरे
अमूमन देखा जाता है कि लोग अपनी शादियों में धूमधाम से बारात लेकर जाते हैं। जिसके लिए वह बैंड बाजा और घोड़ी के साथ बारात लेकर निकलते हैं। लेकिन आइरा खान से शादी के लिए नूपुर शिखरे ने बारात को ले जाने का अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है।
View this post on Instagram
दरअसल फेमस सेलेब्स फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नूपुर शिखरे अपने करीबियों के साथ 8 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर वैवाहिक स्थल पर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
ऐसा पहली बार देखा गया होगा कि कोई दूल्हा इस अंदाज में अपनी बारात लेकर निलकता है। सोशल मीडिया पर नूपुर का ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नूपुर शिखरे की इस रनिंग की वजह आइरा खान के एक गेम प्लान का हिस्सा बताई जा रही है, जिसका अनुमान आप इन वीडियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
अपनी बारात में जमकर नाचे नूपुर शिखरे
इसके अलावा नूपुर शिखरे का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आइरा खान से शादी की खुशी नूपुर के चेहरे पर साफ झलक रही है।
View this post on Instagram
इस दौरान वह ढोल बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि नूपुर शिखरे और आइरा खान की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हो रही है।