विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो अब ऐसे दिखने लगे है इरफ़ान ख़ान लेकिन चेहरे की मुस्कराहट है वही... देखिये तस्वीर

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:20 AM (IST)

बीमारी और ट्रीटमेंट के चलते अब इरफ़ान बिलकुल अलग और कमज़ोर दिखने लगे हैं। मगर, उनकी हंसी आज भी वैसी है, 'Full Of Life'!

तो अब ऐसे दिखने लगे है इरफ़ान ख़ान लेकिन चेहरे की मुस्कराहट है वही... देखिये तस्वीर
तो अब ऐसे दिखने लगे है इरफ़ान ख़ान लेकिन चेहरे की मुस्कराहट है वही... देखिये तस्वीर

मुंबई। पूरा बॉलीवुड शॉक हो गया था जब अभिनेता इरफ़ान ख़ान ने अपने सोशल अकाउंट के ज़रिये लोगों को यह बताया कि वो न्यूरो इंडोक्राइन नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वो लन्दन में है और यहां अपना इलाज करवा रहे हैं। इसके बाद इरफ़ान लगतार सोशल मीडिया के ही ज़रिये लोगों को अपना हाल चाल भी बता रहे हैं और अब उन्होंने साझा की है अपनी एक तस्वीर जिसे देखकर आप ज़रूर चौंक जाएंगे।

यह तस्वीर इरफ़ान ने अपने ट्वीटर अकाउंट की प्रोफाइल फ़ोटो बनाई है और आप साफ़ देख सकते हैं कि इरफ़ान ने अच्छा ख़ासा वज़न घटा लिया है। बीमारी और ट्रीटमेंट के चलते अब वो बिलकुल अलग और कमज़ोर दिखने लगे हैं। मगर, उनकी हंसी आज भी वैसी है, 'Full Of Life' येलो टी-शर्ट पहने और कानों में इअरफ़ोन लगाए, देखिये इरफ़ान की ये तस्वीर- 

यह भी पढ़ें: आंसू बहाने की वजह से ट्रोल हुई नेहा कक्कड़, ऐसे दिया मुंह-तोड़ जवाब

इरफ़ान फिर कब लौटेंगे, इसके जवाब में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पूरी तरह से ठीक होकर ही वापस लौटना चाहते हैं। ये जो भी कुछ उनकी ज़िन्दगी में चल रहा है, वो इसे ख़त्म करके ही लौटेंगे। इसके अलावा इरफ़ान लगतार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। मिथिला पालकर, कृति खरबंदा और साउथ स्टार ममूटी के बेटे दिलेकर सलमान के साथ इरफ़ान 10 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'कारवां' में दिखाई देने वाले हैं। इस फ़िल्म को इरफ़ान सोशल मीडिया पर खूब प्रमोट कर रहे हैं। फ़िल्म के पोस्टर से लेकर गानों के लिंक्स को वो अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किये जा रहे हैं।

इसके अलावा इरफ़ान एक अंग्रेजी फ़िल्म 'पज़ल' में भी नज़र आएंगे, जिसका ट्रेलर ख़ुद इरफ़ान ने ट्वीटर पर शेयर किया था। यह फ़िल्म 27 जुलाई 2018 को रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: Box Office: दो दिन में AntMan ने कमा लिये इतने करोड़, 'सूरमा' का हुआ ऐसा हाल

यही नहीं इसके अलावा इरफ़ान दीपिका पादुकोण के साथ भी विशाल भारद्वाज की एक फ़िल्म में नज़र आने वाले थे मगर, इरफ़ान की तबियत ठीक ना होने की वजह से इस फ़िल्म को बनने से रोक दिया गया था। कहा जा रहा है कि इरफ़ान अगले साल की शुरुआत में मुंबई लौट आएंगे और एक बार फिर बॉलीवुड की चमकती दुनिया में कदम रखेंगे। ख़बरों की माने तो इरफ़ान शूजित सरकार की फ़िल्म में भी दिखाई देंगे जो उधम सिंह की जीवनी पर आधारित होगी।इरफ़ान की अनूप सिंह के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'द सांग  ऑफ स्क्रोपियंस' भी इस साल रिलीज़ होने वाली है। प्राचीन कला को सीखने के लिए आई आदिवासी लड़की की इस कहानी में इरफ़ान ऊंट चलाने वाले के किरदार में हैं।