22 हजार करोड़ कमाने वाला बॉलीवुड का इकलौता खान सुपरस्टार, Box Office पर आमिर-सलमान-शाह रुख को भी दी मात
इस स्टार ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ₹22,000 करोड़ कमाए, जो शाहरुख, सलमान और आमिर खान की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई से भी कहीं ज्यादा है। ...और पढ़ें
-1778238507207_m.webp)
सबसे ज्यादा कमाई करने वाला है ये खान सुपरस्टार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड रखने का चलन अब आम हो गया है, इसलिए एक्टर्स की स्टारडम इस बात से मापी जाती है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती हैं। इसलिए जाहिर है, किसी एक्टर की फिल्में जितनी ज्यादा कमाई करती हैं, वह उतना ही बड़ा स्टार माना जाता है।
तीनों खानों को भी छोड़ा पीछे
बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख (Shah Rukh), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) तीन दशकों से भी ज्यादा समय से हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े नाम रहे हैं। 90 के दशक की शुरुआत में जब अमिताभ बच्चन ने थोड़ा पीछे हटना शुरू किया, तो इन तीनों अभिनेताओं ने सनी देओल और संजय दत्त जैसे स्थापित नायकों को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारे बन गए।
तीन दशक बीत जाने के बाद भी वे आज भी टॉप पर बने हुए हैं, और अक्षय कुमार तथा ऋतिक रोशन जैसे अभिनेताओं से उन्हें चुनौती भी मिली तो वह भी बहुत थोड़े समय के लिए। फिर भी, बॉक्स-ऑफिस (Box Office) पर उनकी लोकप्रियता एक ऐसे व्यक्ति के सामने फीकी पड़ जाती है, जो खुद भी एक 'खान' ही है।
यह भी पढ़ें- 25 साल तक डिब्बाबंद थी Irrfan Khan- विद्या की फिल्म, निर्देशक ने खो दिए थे फुटेज; Youtube पर आते ही मचाया तहलका
कौन है ये सुपरस्टार खान?
दिवंगत दिग्गज एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) आज भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय अभिनेता बने हुए हैं। तीन दशकों तक चले अपने करियर में, इरफान ने ऐसी फिल्मों में काम किया, जिन्होंने दुनिया भर में $4 बिलियन की जबरदस्त कमाई की। इसका श्रेय मुख्य रूप से उन चार हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों को जाता है, जिनमें उन्होंने काम किया था - जुरैसिक वर्ल्ड (Jurassic World), द अमेजिंग स्पाइडर मैन (The Amazing Spider-Man), द लाइफ ऑफ पाई (The Life of Pi), और स्लमडॉग मिलेनियर ( Slumdog Millionaire)।
खबरें और भी

अपने करियर के दौरान, इरफान ने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम किया और वे दुनिया भर में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले भारतीय अभिनेता थे। अगर कलेक्शन की बात करें, तो उनकी हॉलीवुड फिल्मों ने 2006 (The Namesake) से 2016 (Inferno) के बीच ₹21,000 करोड़ से कुछ ज्यादा की कमाई की। जिन भारतीय फिल्मों में उन्होंने काम किया, उन्होंने भी ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
-1778238625506.jpg)
एक्टर की सबसे सफल बॉलीवुड फिल्में
पीकू (Piku) और गुंडे (Gunday) जैसी फिल्में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गईं। इनमें से Piku उनकी सबसे बड़ी देसी हिट थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹141 करोड़ ($23 मिलियन) की कमाई की।
-1778238637795.jpg)
तीनों खानों ने की बॉक्स ऑफिस पर कितनी है कमाई?
शाहरुख खान बॉलीवुड के इतिहास में सबसे सफल लीड एक्टर हैं। जिन फिल्मों में उन्होंने काम किया है, उनकी कमाई ₹10,000 करोड़ से थोड़ी ही कम रही है। उनके बाद सलमान खान का नंबर आता है, जिनकी कुल कमाई ₹7,500 करोड़ से ज्यादा है, और आमिर ₹7,000 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इरफान का करियर
इरफान ने 1987 में टीवी शो 'श्रीकांत' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'सलाम बॉम्बे' और 'एक डॉक्टर की मौत' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं। टीवी पर उन्हें 'चंद्रकांता' जैसे शो से सफलता मिली। फिल्मों में उन्हें बड़ी सफलता 2003 में तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'हासिल' से मिली, जिसने 'मकबूल', 'पान सिंह तोमर', 'बिल्लू', '7 खून माफ़' और 'हैदर' जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों के एक सुनहरे दौर की शुरुआत की।
उन्होंने 'लाइफ़ इन ए मेट्रो', 'न्यूयॉर्क', 'गुंडे', पीकू और 'बिल्लू' जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का स्वाद चखा। 50 की उम्र में उन्होंने कैंसर से जंग लड़ी और 2020 में 53 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।