Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल तक डिब्बाबंद थी Irrfan Khan- विद्या की फिल्म, निर्देशक ने खो दिए थे फुटेज; Youtube पर आते ही मचाया तहलका

    Updated: Tue, 05 May 2026 04:57 PM (IST)

    इरफान खान और विद्या बालन की 25 साल से बंद पड़ी फिल्म को एक्टर की पुण्यतिथि के मौके पर Youtube पर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जिसे देख फैंस इमोशनल हो गए ...और पढ़ें

    25 साल बाद रिलीज हुई इरफान-विद्या की फिल्म / फोटो-Instagram

    25 साल बाद रिलीज हुई इरफान-विद्या की फिल्म / फोटो-Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इरफान खान भले ही अब हमारे बीच न हों, लेकिन वह अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते पर हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। 'पीकू', 'पान सिंह तोमर' और 'हिंदी मीडियम' जैसी कई शानदार फिल्में दे चुके दिग्गज अभिनेता इरफान खान की छठी पुण्यतिथि पर उनकी 25 साल से डिब्बाबंद पड़ी एक फिल्म रिलीज हुई है।

    इस फिल्म में उनके अपोजिट विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दो दशक पहले डिब्बाबंद हुई इस फिल्म का टाइटल क्या था और मेकर्स को इसे मजबूरी में क्यों रोकना पड़ा था, हाल ही में फिल्म के निर्देशक सार्थक दासगुप्ता ने इसका खुलासा किया है।

    इस कारण 25 साल पहले रिलीज नहीं हो पाई थी फिल्म

    न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, सार्थक दासगुप्ता और नीना द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' (The Last Tenant) साल 2000 में बनी थी। उस समय इरफान खान और विद्या बालन दोनों ही काफी यंग थे। हालांकि, दो दशक तक यह फिल्म इसलिए अटकी रही, क्योंकि निर्देशक सार्थक से इसके फुटेज कहीं खो गए थे।

    हाल ही में उन्हें इसकी वीएचएस (VHS) कॉपी मिली है। फिल्ममेकिंग में अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी थी और 'द लास्ट टेनेंट' के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स की 'म्यूजिक टीचर' , '200 हल्ला हो' और 'धारावी बैंक' जैसी सीरीज और फिल्मों का भी निर्देशन किया है।

    खबरें और भी

    irrfan khan the last tenant release (1)

    यह भी पढ़ें- एक साल तक डिप्रेशन से जूझने के बाद काम पर लौटे Irrfan Khan के बेटे बाबिल, इमोशनल होकर फैंस से कर दिया ये वादा

    अपनी इस जर्नी को याद करते हुए सार्थक ने कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में आया था, तो बिल्कुल नया था और मुझे बहुत कुछ सीखना था। मैं किसी फिल्म स्कूल में नहीं गया और न ही मैंने किसी को असिस्ट किया था। न मैंने अमेजन से कोई बुक मंगवाई और न ही यूट्यूब से कुछ सीखा था। बस अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करके मैं एक सफर पर निकल पड़ा था। मुझे नहीं पता था कि यह मेरा करियर बन सकता है या नहीं, बस ऐसा लग रहा था कि मैं अपने अधूरे सपने को पूरा कर रहा हूं।"

    इरफान खान के साथ काम करना बहुत स्पेशल था- विद्या बालन

    विद्या बालन ने 'द लास्ट टेनेंट' की यूट्यूब रिलीज पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,

    "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि 'द लास्ट टेनेंट' फाइनली ऑडियंस तक पहुंच चुकी है। उस वक्त मैंने शुरुआत ही की थी और अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। उस समय इरफान खान के साथ काम करना मेरे लिए बहुत स्पेशल था। अब यह और खास है, क्योंकि यही एक फिल्म है जिसमें मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला है। यह फिल्म वह खूबसूरत याद है जो बताती है कि हमने अपनी शुरुआत कहां से की थी। मैं खुश हूं कि यह फिल्म श्रद्धांजलि के रूप में उन्हें समर्पित की गई है।"

    irrfan khan the last tenant release

    अगर आपने अभी तक इरफान खान और विद्या बालन स्टारर 'द लास्ट टेनेंट' नहीं देखी है, तो आप इसे सार्थक दासगुप्ता के यूट्यूब चैनल 'द साल्ट इंक' पर देख सकते हैं। अब तक Youtube पर इसे 1 लाख 90 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें- Irrfan Khan के फैंस के लिए सरप्राइज, 14 साल पुराने 'पान सिंह तोमर' के अनदेखे फुटेज से बनी डाक्यूमेंट्री