एक साल तक डिप्रेशन से जूझने के बाद काम पर लौटे Irrfan Khan के बेटे बाबिल, इमोशनल होकर फैंस से कर दिया ये वादा
इरफान खान के बेटे बाबिल ने खुद को संभाल लिया है। बीते साल वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब वह काम पर लौट आए हैं ...और पढ़ें

एक साल बाद काम पर लौटें बाबिल खान/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से कैमरे से दूर चल रहे अभिनेता बाबिल खान (Babil Khan) अब फिर से सेट पर लौट आए हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्यसंबंधी दिक्कतों से गुजर रहे थे, जिस कारण उन्होंने शूटिंग से दूरी बना ली थी और बॉलीवुड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
अब वह एक साल के लंबे ब्रेक के बाद अपने आगामी प्रोजेक्ट के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए सेट पर वापस आ गए हैं। इंस्टाग्राम पर बाबिल ने अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक नोट साझा करते हुए काम पर वापसी की घोषणा की है।
मैं जी जान लगाकर मेहनत करूंगा
बाबिल ने कार में बैठे हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर फाइनली स्माइल दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने फिल्म के सेट से दूसरी फोटो शेयर की। इन तस्वीरों के साथ इरफान खान के लाडले बेटे ने कैप्शन में लिखा, "आई लव यू।" उन्होंने आखिरी में एक बयान भी जारी किया, जिसमें बाबिल ने लिखा,
"मैं शूटिंग के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत कर रहा हूं। मैं कुछ पल निकालकर आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपसे प्यार करता हूं और यह भी मानता हूं कि आपका प्यार मेरे लिए कितना मायने रखता है। मैं जी-जान से मेहनत करता हूं, ताकि आप मुझे देखते हुए जो भी समय बिताएं, वह पूरी तरह सार्थक हो। उम्मीद है कि बहुत जल्द आप मुझे अपनी स्क्रीन पर देखेंगे।"
यह भी पढ़ें- Irrfan Khan के फैंस के लिए सरप्राइज, 14 साल पुराने 'पान सिंह तोमर' के अनदेखे फुटेज से बनी डाक्यूमेंट्री
'कला' से बाबिल ने रखा था एक्टिंग में कदम
हालांकि, बाबिल खान का अगला प्रोजेक्ट क्या है, वह कौन सी मूवी पर काम कर रहे हैं, यह उन्होंने अभी गुप्त ही रखा हुआ है। आपको बता दें कि बाबिल खान ने साल 2022 में आई फिल्म 'कला' से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'द रेलवे मेन' जैसी सफल सीरीज में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी।
खबरें और भी

बाबिल खान उस वक्त ज्यादा चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके इंडस्ट्री को सबसे फेक बताया था। उनका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वह काफी रो रहे हैं और पूरी तरह टूटे दिखाई दिए। उन्होंने अपने वीडियो में कई सितारों के नाम भी लिए और उसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए थे।