ईद पर इरफान खान के बेटे को Tabu ने दिया खास तोहफा, बाबिल ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलक
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल को अभिनेत्री तब्बू की तरफ से ईद पर खास तोहफा मिला है। ...और पढ़ें

बाबिल खान और तब्बू (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
बाबिल हैं दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे
तब्बू ने बाबिल खान को दिया खास गिफ्ट
ईद पर बाबिल को मिला ये तोहफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इरफान खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार थे। बेशक आज वह हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन अपने बेटे और एक्टर बाबिल खान को चलते उनका नाम आए दिन सुर्खियां बटोरता रहता है।
ईद के खास मौके पर बाबिल ने सोशल मीडिया पर इस बात का जानाकारी दी है कि उन्हें अभिनेत्री तब्बू की तरफ से एक अनोखा तोहफा मिला है, जिसकी झलक स्टार किड ने इंटरनेट पर दिखाई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गिफ्ट है, जिसे तब्बू ने इरफान के लाडले को दिया है।
तब्बू ने बाबिल को दिया गिफ्ट
दरअसल तब्बू और इरफान खान असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बेशक अब इरफान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक्टर े परिवार संग तब्बू की नजदीकियां अब भी बनी हुई है। जिसका अंदाजा आप बाबिल खान के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जब हीरोइन बनी विलेन, Priyanka Chopra से लेकर तब्बू ने हीरो से ज्यादा बटोरी लाइमलाइट

हाल ही में बाबिल ने इंस्टा पर ईद के मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें वह सफेद कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में बाबिल ने इस बात की जानकारी दी है कि गिफ्ट के रूप में ये कुर्ता उनको तब्बू ने दिया है। सोशल मीडिया पर बाबिल खान का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर लाइक-कमेंट कर रहे हैं। साथ ही तब्बू की भी प्रशंसा की जा रही है कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस होने के नाते उन्होंने अपनी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए इरफान के बेटे की ईदी खाली नहीं जानी दी।
इस मूवी में नजर आएंगी तब्बू
अभिनेत्री तब्बू की अपकमिंग मूवी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी भूत बंगला का नाम शामिल है। हाल ही में भूत बंगला का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया, जिसमें तब्बू की झलक देखने को मिली। गौर करें इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ तो तब्बू की भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।