Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: 'भूत बंगला' में Arijit Singh की रूहानी आवाज देगी सुकून, इस दिन टीजर होगा रिलीज

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 03:24 PM (GMT+05:30)

    Akshay Kumar की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी भूत बंगला ( Bhooth Bangla) में Arijit Singh की रूहानी आवाज सुनाई देगी। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा गाना? ...और पढ़ें

    भूत बंगला में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज

    भूत बंगला में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक रोमांटिक गाने के लिए जिस तरह की गहरी भावना और सदाबहार आकर्षण की जरूरत होती है, उसे देखते हुए एकता कपूर एक ऐसी आवाज लाना चाहती थीं जो दर्शकों से तुरंत जुड़ जाए।

    उन्होंने फिल्म 'भूत बंगला' के रोमांटिक गाने के लिए अरिजीत सिंह को चुना है, क्योंकि उनकी आवाज एक ऐसी रूहानी गहराई जोड़ देती है जो फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया में प्यार की कहानी को और भी खास बना देती है।

    'भूत बंगला' में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज

    करोड़ों दिलों की धड़कन अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने 27 जनवरी 2026 को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया। हालांकि उसके पहले वे कई फिल्मों के गानों में आवाज दे चुके थे जो अब एक-एक करके रिलीज हो रहे हैं, इनमें से एक अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) का गाना 'तू ही दसदा' (Tu hi disda) है। अगर सूत्रों की मानें, तो इस गाने का टीजर कल रिलीज होने वाला है।

    arijit singh (3)

    यह भी पढ़ें- Exclusive: एकता कपूर की 'नागिन' में नजर आएंगे Akshay Kumar और Rajpal Yadav? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

    नागिन के सेट पर पहुंचे अक्षय और राजपाल

    हाल ही में अक्षय कुमार और राजपाल यादव एकता कपूर के शो नागिन के सेट पर पहुंचे थे, जिसमें वे स्पेशल अपीयरेंस की शूटिंग कर रहे थे। एक एपिसोड में अक्षय 'महा नाग' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें अक्षय और राजपाल सेट पर शूटिंग और कास्ट के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।

    akshay kumar (30)

    'भूत बंगला' के बारे में

    भूत बंगला (Bhooth Bangla) एक अपकमिंग फंतासी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं।

    खबरें और भी

    arijit singh (5)

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    यह 'भूल भुलैया' (2007) के बाद प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकार हैं। यह 10 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- एकता कपूर की Naagin में अक्षय कुमार की एंट्री? 'महा नाग' बनके दुश्मनों के उतारे 'भूत'