Exclusive: एकता कपूर की 'नागिन' में नजर आएंगे Akshay Kumar और Rajpal Yadav? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Akshay Kumar और Rajpal Yadav 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान एकता कपूर के शो 'नागिन' के सेट पर जाने वाले हैं। ...और पढ़ें
-1774000735008_m.webp)
एकता कपूर की 'नागिन' में नजर आएंगे अक्षय कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के मशहूर शो नागिन (Naagin) के सेट पर अक्षय कुमार और राजपाल यादव जाने वाले हैं। क्या जल्द ही ट्रेलर रिलीज होने वाला है... या फिर कुछ और भी बड़ा होने वाला है? आइए जानते हैं।
क्या नागिन में नजर आएंगे अक्षय-राजपाल
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की शानदार जोड़ी भूत बंगला (Bhooth Bangla) के साथ लौट रही है। फिल्म का टीजर आ चुका है और अब लगता है इसके ट्रेलर रिलीज का भी जबरदस्त इंतजाम किया जा रहा है। क्योंकि अक्षय कुमार और राजपाल यादव, एकता कपूर के शो नागिन में जाने वाले हैं, जहां वे फिल्म का प्रमोशन करेंगे।
-1774000868482.jpg)
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के निर्देशक को बॉलीवुड की इस बात से है सख्त नफरत, बोले- 'लोग बिना कुछ किए पैसे...'
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, अक्षय कुमार और राजपाल यादव 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान एकता कपूर के शो 'नागिन' के सेट पर जाने वाले हैं।
-1774000883242.jpg)
'भूत बंगला' के बारे में
भूत बंगला (Bhooth Bangla) 2026 की एक हॉरर-कॉमेडी (Horror Comedy) फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं और जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म मशहूर 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' की टीम को एक बार फिर साथ लाती है। जिसमें परेश रावल भी शामिल हैं और उनके जाने-पहचाने, मजेदार और हंगामाखेज कॉमेडी अंदाज को वापस लेकर आती है। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है।
-1774000896647.jpg)
भूत बंगला एक अपकमिंग फैंटेसी हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी अहम रोल में हैं।