दोबारा जेल नहीं जाएंगे Rajpal Yadav! कोर्ट से अभिनेता को मिली बड़ी राहत
9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। ...और पढ़ें
-1773833228316_m.webp)
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में नया मोड़
राजपाल यादव को कोर्ट से मिली राहत
अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं एक्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव का नाम बीते दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में बना रहा है। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में 10 दिन से ज्यादा तिहाड़ जेल में बिताने के बाद 17 फरवरी को अंतरिम जमानत मिल गई थी।
अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है और दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को बड़ी राहत दी है, जोकि उनकी जमानत से संबंधित है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
राजपाल यादव को मिली राहत
चेक बाउंस विवाद को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से अगली सुनवाई की तारीख 18 मार्च 2026 रखी थी। जिसमें राजपाल यादव की अंतरिम जमानत पर भी चर्चा होनी थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि अदालत ने एक्टर की अंतरिम जमानत की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया है और अब मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल 2026 को की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के लिए लकी रही थी ये फिल्म, हिट होते ही मिल गई थीं 16 फिल्में; अमर हो गए ये आइकॉनिक रोल्स
-1773834586182.jpg)
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने कॉमेडियन एक्टर को इस निर्देश के जरिए बड़ी राहत पहुंचाई है। दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि फिलहाल राजपाल यादव को दोबारा से जेल नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि उन्होंने पहले ही बड़ी रकम जमा की है। मालूम हो कि 1.50 करोड़ रूपये की धनराशि जमा करने के बाद ही राजपाल को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। साथ ही अदालत ने राजपाल यादव के वकील से कहा है कि अगली तारीख पर अपनी मेन पीटिशन दलीलें पेश करें।
Delhi HC extends Rajpal Yadav's interim bail in Cheque Bounce Case; actor says he has repaid Rs. 4.25 crore
— ANI Digital (@ani_digital) March 18, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/mxQMt650Oc#RajpalYadav #DelhiHC #InterimBail #ChequeBounceCase pic.twitter.com/FzelO7odSL
बता दें कि एक करीब 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। इसके बाद 17 फरवरी को अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया था।
इस मूवी में दिखेंगे राजपाल यादव
गौर किया जाए राजपाल यादव के एक्टिंग करियर की तरफ तो उनकी अगली फिल्म का नाम भूत बंगला है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें राजपाल अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि 10 अप्रैल को उनकी ये हॉरर कॉमेडी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।