Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiran Rao के बाद इस सुपरस्टार की पत्नी ने Sandeep Reddy Vanga पर कसा तंज, Animal के लिए कह गईं ऐसी बात

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 04:43 PM (IST)

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल खासा विवादों में रही। ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद फिल्म के कुछ सींस ने लोगों को निराश किया। यहां तक कि कुछ सेलिब्रिटीज ...और पढ़ें

    सुपरस्टार की पत्नी ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सुपरस्टार की पत्नी ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को लेकर दिया बयान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पर क्या बोल गईं सुपरस्टार की पत्नी
    2. किरण राव ने भी संदीप की फिल्मों को बताया स्त्रीद्वेष
    3. एनिमल को लेकर एक और सुपरस्टार वाइफ ने कसा तंज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्में भले ही कमर्शियली सुपरहिट रही हों, लेकिन विवादों से दूर नहीं रह पाईं। कबीर सिंह (Kabir Singh) हो या फिर एनिमल (Animal), इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही खूब नोट छापे, लेकिन ऑडियंस के बीच नाराजगी छोड़ गए। 

    कबीर सिंह के चार साल बाद संदीप रेड्डी एनिमल लेकर पर्दे पर लौटे, लेकिन इस फिल्म की वजह से खूब बवाल मचा। रणबीर कपूर का रश्मिका मंदाना को चीट करना हो या फिर तृप्ति डिमरी से जूते चटवाने की बात कहनी हो, फिल्म के कुछ विवादित सींस खूब चर्चा में रहे। जावेद अख्तर और किरण राव ने इन फिल्मों के चलते संदीप रेड्डी पर निशाना साधा था। अब बारी एक और सुपरस्टार की पत्नी की है।

    एनिमल को लेकर क्या बोल गईं सुतापा सिकदर?

    दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) सुतापा सिकदर ने iDiva को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को लेकर बयान दिया। जब उनसे और उनके बेटे बाबिल खान (Babil Khan) से हालिया ओवररेटेड शो या फिल्म के बारे में पूछा गया तो इरफान खान के बेटे ने इस सवाल को इग्नोर कर दिया, लेकिन उनकी मां सुतापा जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाईं। सुतापा ने तुरंत 900 करोड़ कमाने वाली फिल्म एनिमल का नाम लिया। 

    यह भी पढ़ें- Babil Khan की 'फ्राइडे नाइट प्लान' देख खुश हुईं मां सुतापा सिकदर, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

    संदीप रेड्डी ने किरण राव को सुनाई थी खरी-खोटी

    हाल ही में, आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने संदीप रेड्डी की फिल्मों कबीर सिंह और एनिमल को स्त्रीद्वेष (महिलाओं के खिलाफ) बताई थीं। किरण के बयान से डायरेक्टर आगबबूला हो गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि किरण को पहले अपने पति आमिर खान को देखना चाहिए, जिन्होंने फिल्म दिल में लगभग एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे थे। 

    खबरें और भी

    बात करें एनिमल की कास्ट की तो फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

    यह भी पढ़ें- Animal की आलोचना पर Sandeep Reddy Vanga ने किरण राव पर साधा निशाना, बोले- 'जाकर Aamir Khan से पूछो...'