विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 साल बड़ी Tabu के साथ किसिंग सीन शूट करने पर Ishaan Katter ने दिया रिएक्शन, बताया- कैसा था सेट पर माहौल

Published: Mon, 26 May 2025 03:58 PM (IST)

ए सूटेबल ब्वॉय मूवी में तब्बू और ईशान खट्टर के बीच का किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। दोनों ...और पढ़ें

तब्बू संग किसिंग सीन फिल्माने पर ईशान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
तब्बू संग किसिंग सीन फिल्माने पर ईशान का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. ईशान खट्टर और तब्बू के बीच है 24 साल का गैप
  2. ए सूटेबल ब्वॉय में नजर आए थे ईशान और तब्बू
  3. किसिंग सीन के लिए चर्चा में रहे थे तब्बू और ईशान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। भले ही उन्होंने कमर्शियल फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से दुनियाभर का ध्यान खींचा है। वह अमेरिकन, इंग्लिश और इंडियन वेब सीरीज और मूवीज में तहलका मचा चुके हैं। साल 2020 में रिलीज हुई ईशान की वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय (A Suitable Boy) के लिए भी उन्हें खूब तारीफ मिली थी।

मीरा नायर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय में तान्या मानिकतला, ईशान खट्टर, शहाना गोस्वामी, रज्वी, माहिरा कक्कड़ और तब्बू जैसे शानदार कलाकारों ने लाजवाब परफॉर्मेंस दी थी। सबसे ज्यादा इस सीरीज में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा था, वो ईशान और तब्बू का ऑन-स्क्रीन रोमांस था।

तब्बू संग ईशान का था किसिंग सीन

इस सीरीज में ईशान खट्टर का 24 साल बड़ी तब्बू के साथ किसिंग सीन भी दिखाया गया था जिसने हर किसी को दंग कर दिया था। हाल ही में, ईशान ने खुलासा किया है कि ए सूटेबल ब्वॉय के सेट पर तब्बू के साथ किसिंग सीन फिल्माने पर कैसा माहौल था। उन्होंने तब्बू को शरारती बताते हुए सेट का किस्सा शेयर किया है। 

यह भी पढ़ें- The Royals देख ली तो बिल्कुल भी मिस न करें Ishaan Khatter की ये फिल्में-सीरीज, विदेशों में भी मचाया है हुड़दंग

तब्बू संग एज गैप पर बोले ईशान

जूम को दिए इंटरव्यू में ईशान खट्टर ने अपनी कास्टिंग को परफेक्ट बताते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इसका बहुत कुछ राइटिंग में है। अगर आप तब्बू और मुझे किसी दूसरी कहानी में, किसी दूसरी लेखनी में रखें, जहां हमने उम्र के अंतर को नजरअंदाज किया या इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह उस चीज से बाहर लग सकता था लेकिन यह उस तरह से कहानी में लिखा गया प्वॉइंट था और उस टेस्क्ट ने हमारे काम का सपोर्ट किया।"

सेट पर शरारती थीं तब्बू

ईशान ने बताया कि इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान तब्बू ने माहौल को लाइट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बकौल अभिनेता, "उसने मुझे सेफ और देखा हुआ महसूस कराया। मैं घबराया नहीं था। वह बेतरतीब चीजों के बारे में बात करती थीं जैसे कि हम लंच में क्या खा रहे हैं या यहां तक कि मजाक भी करती थी कि कैसे कोई उस पर नजरें गड़ाए हुए है। वह सेट पर बहुत ही बचकानी और शरारती थीं। वह मजाक कर रही होतीं और फिर अचानक ही उस किरदार में बदल जातीं। यह बहुत मजेदार था।"

यह भी पढ़ें- मां के साथ एक छोटे से घर में रहते हुए Ishaan Khatter ने गुजारे 10 साल, बोले - मुझे वो पिंजरे जैसा लगता था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।