Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ishaan Chandni Video: पहली बार दिखा ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड Chandni Bainz का चेहरा, हाथ पकड़े दिखाई दिया कपल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 03:07 PM (IST)

    Ishaan Khatter With Rumoured Girlfriend Chandni Bainz सोशल मीडिया पर एक्टर ईशान खट्टर और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज का एक वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

    Ishaan Khatter With Rumoured Girlfriend Chandni Bainz (Photo Credit: Instagram)
    Ishaan Khatter With Rumoured Girlfriend Chandni Bainz (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ दिखे ईशान खट्टर
    2. पहली बार सार्वजनिक तौर पर आए नजर
    3. इससे पहले इस अभिनेत्री के साथ जुड़ा था नाम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ishaan Khatter Chandni Bainz: शाहिद कपूर के भाई और बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में, एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ रहे हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ईशान खट्टर का एक वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां पैपराजी ने उन्हें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ अपने कैमरा में कैद कर लिया। दोनों किसी इवेंट के दौरान एक साथ नजर आए।

    यह भी पढ़ें: रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ मूवी डेट पर स्पॉट हुए Ishaan Khatter, चेहरा छुपाती नजर आई लड़की

    चांदनी के साथ दिखे ईशान

    दरअसल, ईशान अपने किसी दोस्त की सगाई फंक्शन से आ रहे थे। फंक्शन खत्म होने के बाद वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ वहां से बाहर आते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ईशान चांदनी का हाथ पकड़ते हुए बाहर आए।

    इसके बाद एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी में बैठाया और फिर पैपराजी को पोज देने पहुंचे। वीडियो में ईशान की गर्लफ्रेंड चांदनी लॉन्ग प्रिंटेड ड्रेस और हील्स पहने दिखाई दीं। वहीं, दूसरी तरफ ईशान आसमानी रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिखाई दिए। पैपराजी को पोज देने के बाद ईशान चांदनी के साथ कार में बैठकर रवाना हो गए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फैंस ने दी वीडियो पर प्रतिक्रिया

    जैसे ही ईशान और चांदनी का साथ में यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'वह बहुत सुंदर है। दोनों की जोड़ी अच्छी लगती हैं'। दूसरे ने लिखा 'ईशान भी अपने भाई की तरह हैंडसम हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं'।

    ऐसा पहली बार नहीं है, जब ईशान का नाम किसी के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रही हैं। सबसे पहले दोनों तब सुर्खियों में आए, जब दोनों को एक साथ राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में नए साल का जश्न मनाते हुए देखा गया था। दोनों ने फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ काम किया है। अब ईशान जल्द ही हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में दिखाई देने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: मीरा राजपूत ने गुस्से में देवर ईशान खट्टर को मारा थप्पड़, बोलीं- गेट लॉस्ट, ऐसा था शाहिद कपूर का रिएक्शन