यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ismaeel Shroff का हुआ निधन, आहिस्ता आहिस्ता, बुलंदी, थोड़ी सी बेवफाई जैसी सफल फिल्मों का किया था निर्देशन
Ismaeel Shroff Passed Away फिल्म निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया है। वह कई सफल फिल्मों के निर्देशक थे। उन्होंने आहिस्ता आहिस्ता बुलंदी थोड़ी सी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Ismaeel Shroff Passed Away: बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। वह एक समय काफी लोकप्रिय निर्देशक माने जाते थे। उन्होंने आहिस्ता-आहिस्ता, बुलंदी, थोड़ी सी बेवफाई और सूर्या जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह कलाकारों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
इस्माइल श्रॉफ के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है
उनका असली नाम असली नाम एसवी इस्माइल था। उन्होंने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। कई पत्रकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। वह राजेश खन्ना और राजकुमार जैसे कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे। उन्हें 29 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आया था। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते उनके शरीर का दाहिना अंग कार्य कर पाने में असमर्थ हो गया था। वे चल फिर भी नहीं पा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2022: सलमान खान ने भाई दूज पर शर्टलेस फोटो शेयर कर दी बधाई, फैंस ने कहा- मस्त रे बाबा
इस्माइल श्रॉफ के निर्देशन में बनी फिल्म बुलंदी को काफी पसंद किया गया था
इस्माइल श्रॉफ का जन्मदिन 3 फरवरी 1957 को हुआ था। वह फिल्मों का निर्देशन करने के अलावा अच्छे लेखक के तौर पर भी जाने जाते थे। उनके निर्देशन में बनी फिल्म बुलंदी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में राजकुमार, हेलन, आशा पारेख, डैनी डेंजोंगपा, कुलभूषण खरबंदा, कादर खान, राकेश बेदी, जीवन जैसे कई बड़े कलाकार थे। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। वे घर में गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनकी मौत हो गई। दोपहर को उनका मुस्लिम रिती-रिवाज से अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Nayanthara और विग्नेश शिवन को सरोगेसी मामले में बड़ी राहत, विभाग का दावा- नहीं तोड़ा कोई कानून
इस्माइल श्रॉफ ने सलमान खान के साथ भी काम किया था
वहीं इस्माइल श्रॉफ ने सलमान खान के साथ भी काम किया था। उन्होंने फिल्म निश्चय का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म में विनोद खन्ना, सलमान खान और करिश्मा कपूर की अहम भूमिका थी। वहीं फिल्म में रीमा लागू, सईद जाफरी, रूपा गांगुली, मौसमी चटर्जी, सुधा चंद्रन जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
